विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2024

शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ... अजीबोगरीब हरकत को लोगों ने किया रिकॉर्ड, देखें  VIDEO 

शिवपुरी के झिरना इलाके में एक तेंदुआ 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया. पेड़ पर चढ़े तेंदुए की इस मूवमेंट को आस-पास के लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेंदुआ पेड़ पर चढ़कर कुछ ढूंढने की कोशिश कर रहा है. तेंदुआ कभी इस तरफ देखता है तो कभी उस तरफ देखता है. इस बीच तेंदुआ कुछ सूंघने की भी कोशिश करता है. 

शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ... अजीबोगरीब हरकत को लोगों ने किया रिकॉर्ड, देखें  VIDEO 
शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ... अजीबोगरीब हरकत को लोगों ने किया रिकॉर्ड

शिवपुरी जिले के एक जंगल में पेड़ पर चढ़े तेंदुए का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ कर ऊंचाई से शिकार की तलाश करता हुआ दिखाई दे रहा है. किसी ने तेंदुए के इस मूवमेंट को मोबाईल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया वैसे ही वायरल हो गया. ये वीडियो शिवपुरी के नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर पड़ने वाले जंगल के झिरना इलाके का है. 

पेड़ पर चढ़कर तेंदुए ने की ऐसी हरकत 

जानकारी के मुताबिक, सतनबाड़ा-नरवर मार्ग के बीच घनघोर जंगल में पड़ने वाले झिरना इलाके में एक तेंदुआ 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया. तेंदुए को देखकर ऐसा लग रहा था, मानों ऊंचाई से उसकी नजर शिकार को तलाश रही हो. पेड़ पर चढ़े तेंदुए की इस मूवमेंट को आस-पास के लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेंदुआ पेड़ पर चढ़कर कुछ ढूंढने की कोशिश कर रहा है. तेंदुआ कभी इस तरफ देखता है तो कभी उस तरफ देखता है. इस बीच तेंदुआ कुछ सूंघने की भी कोशिश करता है. 

MP के 28 पवित्र स्थलों में श्रीराम कथा के किरदारों पर आधारित 10 दिवसीय श्रीलीला समारोह आज से

यहां देखें वीडियो 

झरना के जंगल तेंदुओं की पसंदीदा जगह

जब लोगों ने तेंदुए की इस हरकत को देखा तो वो खुद को रिकॉर्ड करने से नहीं रोक पाए. ये वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है जो अब जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि शिवपुरी नरवर मार्ग पर पड़ने वाले झरना के जंगल तेंदुओं की खास पसंद बने हुए हैं. अक्सर इस इलाके में जंगली तेंदुए का आना-जाना रहता है. खासतौर पर तेंदुए शिकार की नीयत से यहां पहुंचते हैं और फिर अपना शिकार करके गहरे और घने जंगल में समा जाते हैं. 

MP News: मुरैना में गरजे पटवारी, बोल-शिवराज सिंह सीएम नहीं है तो क्या हुआ, अब मैं लड़ूंगा बहनों की लड़ाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com