विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2023

"अपने पाप ढंकने की कोशिश कर रही BJP", नरोत्तम मिश्रा के पाकिस्तान वाले बयान पर बोले जीतू पटवारी

पाकिस्तान को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विवादास्पद बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जीतू पटवारी ने कहा कि उनका यह कथन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पाप ढंकने की कोशिश जैसा है. 

"अपने पाप ढंकने की कोशिश कर रही BJP", नरोत्तम मिश्रा के पाकिस्तान वाले बयान पर बोले जीतू पटवारी
फाइल फोटो

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतदान (Polling in Madhya Pradesh) के बीच पाकिस्तान को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के विवादास्पद बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जीतू पटवारी ने कहा कि उनका यह कथन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पाप ढंकने की कोशिश जैसा है. 

बता दें कि नरोत्तम मिश्रा ने एक बयान में मतदाताओं से कहा कि वे "राष्ट्रहित'' को सर्वोपरि मानते हुए ईवीएम पर कमल के फूल का बटन दबाएं. उन्होंने अपनी बात में यह भी जोड़ा कि बीजेपी के अलावा कोई दल चुनाव जीतेगा, तो खुशियां पाकिस्तान (Pakistan) में मनेंगी. नरोत्तम मिश्रा के इस विवादित बयान के बाद राज्य में सियासी पारा हाई हो गया है.

पटवारी ने "पीटीआई-भाषा'' से कहा कि मिश्रा का यह बयान बीजेपी के पाप को छिपाने की कोशिश जैसा है. उन्होंने कहा, 'जब आम नागरिक बेरोजगार हो जाते हैं और इलाज न मिलने पर कोविड-19 के कारण दम तोड़ देते हैं, तब हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान की बात करने वाले लोगों को शर्म नहीं आती.''

कांग्रेस जीतेगी 155 से ज्यादा  सीटें

राऊ क्षेत्र के वर्तमान विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार पटवारी, प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के सह-अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने कहा कि इन चुनावों में लोगों ने बीजेपी के राज में पसरे कथित भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ मतदान किया. कांग्रेस सूबे की 230 में से 155 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगी.

तोमर की दावेदारी कमजोर करना चाहती है बीजेपी

पटवारी ने दावा किया कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के कथित वीडियो सोशल मीडिया प्रसारित करने के पीछे बीजेपी के उन नेताओं का हाथ है जो मुख्यमंत्री पद के लिए तोमर की दावेदारी कमजोर करना चाहते हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी इन वीडियो की जांच की मांग से भाग रही है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने पर कांग्रेस इन वीडियो की जांच कराएगी.

सिलसिलेवार तौर पर सामने आए कथित वीडियो को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि इनमें तोमर का बेटा करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति से चर्चा कर रहा है.

ये भी पढ़ें - नरोत्तम मिश्रा बोले, 'BJP के अलावा कोई जीता तो पाकिस्तान में मनेगा जश्न', भड़के दिग्विजय सिंह

ये भी पढ़ें - MP Election 2023: बड़वानी में 118 साल के बुजुर्ग नाना भील के जज्बे को सलाम, पैदल चल कर आए और डाला वोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com