विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2026

जबलपुर जिला न्यायालय में छोटा बम फोड़कर दहशत फैलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार युवकों की तलाश जारी

Jabalpur Hindi News: जबलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब अचानक बम जैसा तेज धमाका हुआ. धमाका कोर्ट नंबर 2 के सामने हुआ था, जिसकी आवाज पूरे न्यायालय परिसर में गूंज गई थी. धमाके की आवाज सुनते ही वहां मौजूद अधिवक्ता, कर्मचारी और अन्य लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

जबलपुर जिला न्यायालय में छोटा बम फोड़कर दहशत फैलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार युवकों की तलाश जारी

Jabalpur News: जबलपुर की जिला न्यायालय परिसर में फटका जैसा छोटा बम फोड़कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. घटना सोमवार की है, जब न्यायालय क्रमांक-1 के पास प्रथम तल से एक मामूली विस्फोट हुआ था, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मामले की शिकायत ओमती थाने में दर्ज कराई गई थी. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे.

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की. गिरफ्तार आरोपियों में  तनमय राजपूत, अनूप श्रीपाल, अनुज राजपूत, पंकज राजपूत और मनीष अहिरवार शामिल हैं. पंकज राजपूत को माढ़ोताल पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि अन्य को ओमती पुलिस ने दबोचा.

इसलिए वारदात को दिया गया अंजाम

पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वे अपने गैंग का वर्चस्व दिखाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था. गैंग का सरगना मनीष अहिरवार है, जो पूर्व में हत्या के मामले में भी आरोपी रह चुका है. उसकी कोर्ट में सुनवाई के दौरान विरोधी पक्ष पर दबाव बनाने के उद्देश्य से यह हरकत की गई.

बता दें कि जबलपुर में अब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे गवाहों को धमकाने के लिए कोर्ट में विस्फोट तक कर सकते हैं.

फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि पंकज राजपूत की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है.
गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है. वहीं फरार आरोपी मनीष अहिरवार, कृष्णा ठाकुर सहित अन्य की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें: कभी गांव में चराते थे भैंस, पेट्रोल पंप पर किया काम: 5 बार मिली असफलता, लेकिन नहीं मानी हार... जानिए SDM विजय कुमार की कहानी

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन: CGSSC के गठन विधेयक पर चर्चा, सदन में हंगामे के आसार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com