विज्ञापन

Jabalpur Fire: यूनिटी वेयरहाउस पार्क में भीषण आग, 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर, रिलायंस फ्रेश-ब्रिटानिया वेयरहाउस चपेट में

Jabalpur Unity Warehouse Park Fire: यूनिटी वेयरहाउस पार्क में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. इस आगजनी में रिलायंस फ्रेश और ब्रिटानिया वेयरहाउस को भी अपनी चपेट में ले लिया है.

Jabalpur Fire: यूनिटी वेयरहाउस पार्क में भीषण आग, 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर, रिलायंस फ्रेश-ब्रिटानिया वेयरहाउस चपेट में
Jabalpur Unity Warehouse Park Fire: यूनिटी वेयरहाउस पार्क में लगी भीषण आग

Jabalpur Unity Warehouse Park Fire: जबलपुर के कटंगी बाईपास चौराहे के पास स्थित यूनिटी वेयरहाउस पार्क में लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया है. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत सबसे पहले डिलेवरी के वेयरहाउस से हुई, जिसके बाद यह तेजी से फैलते हुए रिलायंस फ्रेश और ब्रिटानिया के वेयरहाउस को भी अपनी चपेट में  ले लिया. 

अफरा-तफरी का माहौल

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात लगभग 11:00 बजे यूनिटी वेयरहाउस पार्क में भीषण आग लग गई. आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसे देख आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी.

आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 150 से ज्यादा वाहनों ने आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया.

जबलपुर के तीन लॉजिस्टिक वेयरहाउस में लगी भीषण आग पर अब काबू पा लिया गया है. हालांकि आग पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है. आग ने वेयरहाउस की तीन यूनिटों को अपनी चपेट में ले लिया था.

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि कटंगी बायपास रोड पर गौतम नाहटा का यह लॉजिस्टिक वेयरहाउस है. इसमें कई कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, कपड़े, अनाज, खाद्य तेल के अलावा अन्य सामान रखा हुआ था.

फिलहाल आग पर काबू है, लेकिन पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है. फायर ब्रिगेड की कई टीमें लगातार कूलिंग और मॉनिटरिंग का काम कर रही हैं. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या अन्य विद्युत दोष माना जा रहा है. क्षति का आंकलन अभी किया जा रहा है. कोई हताहत होने की खबर नहीं है.

कंट्रोल रूम ने बताया कि मनवाताल पुलिस थाना क्षेत्र में कटंगी बाईपास के पास एक लॉजिस्टिक्स पार्क में स्थित दो गोदामों में भीषण आग लगी है. मनवाताल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कंट्रोल रूम के माध्यम से दमकल विभाग को भी सूचित किया गया. आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और लगभग 60% आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है.

तीन गोदाम जलकर खाक 

इस आगजनी में तीन गोदाम मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं- एक रिलायंस का, दूसरा ब्रिटानिया का और तीसरा डिलीवरी गोदाम. कुछ डिलीवरी कर्मचारियों के लापता होने की संभावना है. हालांकि ड्यूटी रोस्टर का मिलान के जरिए उपस्थित कर्मचारियों से सत्यापन किया जा रहा है. दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई है. कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.

ये भी पढ़ें: Dhar Hospital: धार जिला अस्पताल में तैनात गार्ड पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, बाइक पार्किंग को लेकर हुई थी कहासुनी

ये भी पढ़ें: बरगी क्रूज हादसा: जांच के लिए राज्य स्तरीय कमेटी गठित, 15 दिनों में सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close