विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 09, 2023

अब इंसानों को स्पेस में भेजने की तैयारी कर रहा इसरो... साइंटिस्ट ने बताया आगे का प्लान

इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक रवि वर्मा ने बताया कि 2025 तक गगनयान मिशन के माध्यम से मानव को अंतरिक्ष में भेजकर वापस लाया जाएगा. इसके अलावा इसरो ने वीनस मिशन का प्लान भी तैयार कर लिया है.

Read Time: 2 min
अब इंसानों को स्पेस में भेजने की तैयारी कर रहा इसरो... साइंटिस्ट ने बताया आगे का प्लान
वैज्ञानिक रवि वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में इसरो के आगामी मिशन की जानकारी दी.
उज्जैन:

इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक रवि वर्मा ने उज्जैन में शनिवार को बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और आदित्य एल-1 मिशन की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो 'गगनयान मिशन' की तैयारी में जुटा है. उन्होंने बताया कि 2025 तक गगनयान मिशन के माध्यम से मानव को अंतरिक्ष में भेजकर वापस लाया जाएगा. इसके अलावा इसरो ने वीनस मिशन का प्लान भी तैयार कर लिया है. इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक रवि वर्मा ने यह बयान उज्जैन में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के दौरान दिया.

ये भी पढ़ें - छुट्टी पर गए इंदौर के सफाईकर्मी, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संभाला शहर की स्वच्छता का जिम्मा

हर मिशन एक चैलेंज होता है

वरिष्ठ वैज्ञानिक रवि वर्मा ने कहा कि हर मिशन एक चेलेंज होता है. चंद्रायान-3 को बनाने में भी 4 से 5 साल लगे हैं. चंद्रयान-1 और 2 की गलतियों से सीखकर चंद्रयान-3 का सिस्टम वेल प्रूफ्ड बनाया गया था और उसका सफल होना तय था. इस मिशन से भारत चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर उतरने वाला विश्व का प्रथम राष्ट्र बन गया है. जिस मिशन के लिए चंद्रयान लांच किया गया था वह सफल हो गया.

इसरो की भविष्य की योजनाओं पर वैज्ञानिक वर्मा ने कहा कि हाल ही में हमने सूर्य की फतह के लिए आदित्य एल-1 सफल तरीके से लांच किया है. इसके बाद इसरो गगनयान और वीनस मिशन को लांच करेगा. वीनस सेटेलाइट अगले साल और गगनयान 2025 के अंत तक सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में जाकर वापस आएगा.

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close