विज्ञापन

'थाने आना तो 3000 रुपये ले आना...' आरक्षक के रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, जांच के दिए गए आदेश

Rishwatkhori in Vidisha: तहसील नटेरन के रावण गांव में निगरानी शुदा बदमाश का नाम लिस्ट से हटाने को लेकर यह बातचीत हुई है. बातचीत के दौरान थाने आते समय तीन हजार रुपये लेकर आने की डिमांड की जा रही है. हालांकि अभी तक इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

'थाने आना तो 3000 रुपये ले आना...' आरक्षक के रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, जांच के दिए गए आदेश

Rishwatkhori in Vidisha: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के नटेरन थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आरक्षक राजेश धाकड़ तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए सुनाई दे रहा है. ऑडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो किसी मामले को 'सेटल' करने को लेकर हुई बातचीत का हिस्सा है. ऑडियो में कथित तौर पर आरक्षक राजेश धाकड़ यह कहते हुए सुनाई दे रहा है, 'तीन हजार ले लेना… फिर थाने आ जाना.'

दरअसल, तहसील नटेरन के रावण गांव में निगरानी शुदा बदमाश का नाम लिस्ट से हटाने को लेकर यह बातचीत हुई है. थाने आओ तो तीन हजार रुपये ले आना. हालांकि अभी तक इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से शेयर की जा रही है और आमजन में चर्चा का विषय बनी हुई है.

जांच के आदेश, कार्रवाई संभव

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वायरल ऑडियो हमारे संज्ञान में आया है. इसकी जांच कराई जा रही है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद निलंबन या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई भी संभव मानी जा रही है.

जनता में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऑडियो असली है तो यह पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल है. आम नागरिकों का भरोसा कानून व्यवस्था पर टिका होता है, ऐसे में रिश्वतखोरी जैसे आरोप व्यवस्था को कमजोर करते हैं. कुछ लोगों ने पारदर्शी जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहला मामला नहीं है जब पुलिस कर्मियों पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे हों. समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें जांच के बाद कई बार कार्रवाई भी हुई है.

ये भी पढ़ें: इजराइल-ईरान जंग के बीच दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर फंसे MP के 100 से अधिक लोग, जीतू पटवारी ने PM से की ये अपील

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close