विज्ञापन

Israel-US-Iran War Impact: जबलपुर में कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद, घरेलू सिलेंडर की मारा-मारी; कारोबारी परेशान, लाइनों में लोग

होटल मालिकों का कहना है कि अचानक गैस सप्लाई बंद होने से उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. यदि सिलेंडर उपलब्ध नहीं हुए तो पहले से बुक कार्यक्रमों की व्यवस्था करना मुश्किल हो जाएगा. सामान्य तौर पर एक शादी समारोह में 25 से 30 गैस सिलेंडर तक की खपत होती है. 

Israel-US-Iran War Impact: जबलपुर में कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद, घरेलू सिलेंडर की मारा-मारी; कारोबारी परेशान, लाइनों में लोग
Commercial LPG Supply Halted

Commercial LPG Supply Halted: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है. केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश का प्रभाव जबलपुर में भी दिखाई देने लगा है. शहर की कई गैस सप्लायर एजेंसियों ने होटल और रेस्टोरेंट को कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी है.

एजेंसियों के इस निर्णय से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं. संचालकों का कहना है कि उनके यहां पहले से ही शादियों और अन्य बड़े आयोजनों की बुकिंग हो चुकी है, जिनके लिए भोजन व्यवस्था की तैयारी की गई थी. सामान्य तौर पर एक शादी समारोह में करीब 25 से 30 गैस सिलेंडर तक की खपत होती है. 

Katni Accident: कार-बाइक की आमने-सामने से टक्कर, चार युवकों की दर्दनाक मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे 

पहले से तय कार्यक्रमों में कैसे करेंगे इंतजाम 

होटल मालिकों का कहना है कि अचानक गैस सप्लाई बंद होने से उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. यदि सिलेंडर उपलब्ध नहीं हुए तो पहले से बुक कार्यक्रमों की व्यवस्था करना मुश्किल हो जाएगा. गैस एजेंसियों का कहना है कि ऊपर से मिले निर्देशों के आधार पर ही कमर्शियल गैस की सप्लाई रोकी गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्रतिबंध कितने समय तक लागू रहेगा.

Cabinet Decisions: किसानों को राहत; मोहन कैबिनेट ने गेहूं-उड़द पर बोनस को दी मंजूरी, ये रहे प्रमुख निर्णय

वैकल्पिक व्यवस्था की मांग 

ऐसे में होटल और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग अब सरकार से जल्द स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, ताकि तय कार्यक्रम प्रभावित होने से बचाए जा सकें.

LPG Supply Issue: रसोई गैस के लिए भी मारा-मारी लग रही कतारें  

इसके अलावा शहर में रसोई गैस की किल्लत भी साफ दिखाई दे रही है. कई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं और उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्थिति अलग दिखाई दे रही है. लोगों का कहना है कि उन्हें सुबह से लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है, फिर भी गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही. एजेंसियों की ओर से बताया जा रहा है कि गैस शाम 4 बजे के बाद मिलेगी. कई उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद ओटीपी और बुकिंग नंबर भी नहीं मिल पा रहा, जिसके कारण एजेंसियां नियमों का हवाला देकर सिलेंडर देने से इनकार कर रही हैं. स्थिति को देखते हुए कई लोग एक के बजाय दो-दो सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर दबाव और बढ़ गया है. इससे शहर में गैस को लेकर चिंता और बढ़ती जा रही है.
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close