विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2023

Indore News: इंदौर नगर निगम ने ‘इंडिया’ के बजाय ‘भारत’ के इस्तेमाल के प्रस्ताव को मंजूरी दी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ‘‘पीटीआई-भाषा'' से कहा,‘ इंडिया के रूप में देश का नामकरण अंग्रेजों की देन है, जबकि भारत के संबोधन से देश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का बोध होता है.संविधान के अनुसार भी हमारे देश का नाम भारत ही है.' 

Indore News: इंदौर नगर निगम ने ‘इंडिया’ के बजाय ‘भारत’ के इस्तेमाल के प्रस्ताव को मंजूरी दी
इंदौर नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है. निगम में प्रतिपक्ष के नेता चिंटू चौकसे ने कहा,‘देश को भारत और इंडिया, दोनों नामों से जाना जाता है
इंदौर:

Madhya Pradesh News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम (Indore Nagar Nigam) की महापौर परिषद ने इस निकाय के आधिकारिक कार्यक्रमों और पत्राचार में देश के नाम के रूप में ‘इंडिया' के स्थान पर ‘भारत' के इस्तेमाल के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी.ये जानकारी अधिकारियों ने दी है.

महापौर की बैठक में किया पारित

उन्होंने बताया कि शहर के प्रथम नागरिक पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि अब इंदौर नगर निगम के आधिकारिक कार्यक्रमों और पत्राचार में देश के नाम के रूप में ‘इंडिया' के स्थान पर ‘भारत' का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस आशय के प्रस्ताव को इंदौर नगर निगम की अगले महीने संभावित परिषद बैठक में भी मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इस बैठक में शहर के सभी 85 पार्षद हिस्सा लेंगे.

इंडिया शाइनिंग का नारा क्यों?

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ‘‘पीटीआई-भाषा'' से कहा,‘ इंडिया के रूप में देश का नामकरण अंग्रेजों की देन है, जबकि भारत के संबोधन से देश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का बोध होता है.संविधान के अनुसार भी हमारे देश का नाम भारत ही है.' 

वहीं कांग्रेस से जुड़े चौकसे ने सवाल किया,‘‘अगर भाजपा को देश के नाम के रूप में ‘इंडिया' शब्द से आपत्ति है, तो उसने वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों में ‘इंडिया शाइनिंग' का नारा क्यों दिया था?''

ये भी पढ़ें : इंदौर, भोपाल से जबलपुर तक... रक्षाबंधन पर बस में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

रहा है बीजेपी का कब्जा

इंदौर नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है. निगम में प्रतिपक्ष के नेता चिंटू चौकसे ने कहा,‘देश को भारत और इंडिया, दोनों नामों से जाना जाता है लेकिन जब से विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) नाम का गठबंधन बनाया है, तब से भाजपा देश के नाम को लेकर विभाजनकारी राजनीति पर उतर आई है ताकि महंगाई और बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com