विज्ञापन

Indian Railways: रेलवे में VIP कोटा का खेल: फर्जी सिफारिश से हो रहा था टिकट कन्फर्म, कर्मचारी सस्पेंड

Indian Railways: पश्चिम मध्य रेलवे में VIP कोटा का खेल उजागर हुआ है. यहां फर्जी सिफारिश से टिकट कन्फर्म करने का खेल चल रहा था. मामला सामने आते ही एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है.

Indian Railways: रेलवे में VIP कोटा का खेल: फर्जी सिफारिश से हो रहा था टिकट कन्फर्म, कर्मचारी सस्पेंड

Indian Railways: पश्चिम मध्य रेलवे में वीआईपी कोटा के दुरुपयोग का बड़ा खुलासा हुआ है. अधिकारियों के नाम पर फर्जी रिक्वेस्ट लेटर भेजकर टिकट कन्फर्म कराने का खेल चल रहा था. इस मामले का खुलासा होने के बाद रेलवे ने एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है. वहीं इस कार्रवाई के बाद रेलवे मुख्यालय में हड़कंप मच गया है.

VIP कोटा का गलत तरीके से किया जा रहा था इस्तेमाल

दरअसल, वीआईपी कोटा व्यवस्था विशेष परिस्थितियों में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई है, लेकिन यहां यह सुविधा गलत तरीके से इस्तेमाल की जा रही थी. मामला तब सामने आया जब एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम से वीआईपी कोटा के तहत टिकट कन्फर्म कराने के लिए पत्र भेजा गया. क्रॉस वेरिफिकेशन में अधिकारी ने इस तरह के किसी भी पत्र से इनकार कर दिया जिसके बाद पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ.

बाहरी लोगों का कराया जा रहा था टिकट कन्फर्म

जानकारी के अनुसार, निलंबित कर्मचारी अमित आनंद जो वाणिज्य विभाग में सीसीएम एफएम पद पर कार्यरत था. अधिकारियों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके वीआईपी कोटे से बाहरी लोगों के टिकट कन्फर्म करा रहा था. यह खेल लंबे समय से चल रहा था, लेकिन अब जाकर इसका पर्दाफाश हुआ है.

पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी बी एन गुप्ता के मुताबिक पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Jabalpur Fire: यूनिटी वेयरहाउस पार्क में भीषण आग, 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर, रिलायंस फ्रेश-ब्रिटानिया वेयरहाउस चपेट में

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close