विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2023

रतलाम में युवक की हत्या कर शव को घर के बाहर फेंका, ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया चक्का जाम

हत्या की सूचना पर एसडीएम अनिल भाना, एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान सहित आस पास के थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया. चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मकान तोड़ने की मांग की.

रतलाम में युवक की हत्या कर शव को घर के बाहर फेंका, ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया चक्का जाम
रतलाम में मामूली विवाद पर हुई हत्या

Madhya Pradesh News: रतलाम जिले (Ratlam District) के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में युवक की हत्या कर उसके शव को उसके घर के सामने फेंक दिया गया. सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने साथ ही आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया.

घर के बाहर शव मिलने से फैल गई सनसनी

मृतक धारा सिंह का दो दिन पूर्व शेरपुर निवासी राहुल पिता भोपाल सिंह राठौड़ की स्कॉर्पियो गाड़ी से टकराने पर साइड का ग्लास टूट गया था. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था. तब मामला शांत हो गया था, लेकिन दो दिन बाद राहुल सिंह अपने साथियों के साथ रात को धारा सिंह के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान धारा सिंह मौके पर ही बेहोश हो गया, और सुबह घर के बाहर उसका शव मिला. जिसके बाद से गांव में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया.

ये भी पढ़ें कतर की जेल में बंद नौसेना अधिकारी की सज़ा ए मौत उम्रकैद में बदली, भावुक हुए परिजन, PM मोदी को कहा 'शुक्रिया'

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने शांत कराया मामला

सूचना पर एसडीएम अनिल भाना, एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान सहित आस पास के थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया. चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मकान तोड़ने की मांग की. एसडीओ शक्ति सिंह चौहान और पिपलौदा थाना प्रभारी विक्रम चौहान ने चक्का जाम नहीं करने का आग्रह किया, लेकिन कोई भी कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ. 

बाद में सूचना मिलने पर राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ग्राम शेरपुर पहुंचे, उन्होंने एसडीएम और एसडीओ से चर्चा के बाद ग्रामीणों से चर्चा कर मामला शांत करवाया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी हट गए. पुलिस ने मामले में पांच नामजद और साक्ष्य के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 302 और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें Madhya Pradesh News: घर-गृहस्थी संभालते-संभालते लगातार दूसरी बार डिप्टी कलेक्टर बनीं सिम्मी यादव

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close