विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2025

बुंदेलखंड में बारिश से तबाही: छतरपुर में सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद

Chhatarpur News: बुंदेलखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से मिली जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश और तालाबों के टूटने से जिले के कई हिस्सों में फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं.

बुंदेलखंड में बारिश से तबाही: छतरपुर में सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद

MP NEWS: छतरपुर जिले में ही नहीं, पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में भारी बारिश ने किसानों के लिए संकट खड़ा कर दिया है. लगातार हुई बारिश के कारण न केवल बोई गई फसलें नष्ट हुई हैं, बल्कि खेतों में डाले गए बीज भी अंकुरित नहीं हो सके. कई जगहों पर तो बुवाई के बाद फसल अंकुरित हो चुकी थी, लेकिन जलभराव और बहाव के चलते पूरी तरह नष्ट हो गई.

विशेष रूप से नदियों और तालाबों के किनारे बोई गई फसलें अधिक प्रभावित हुई हैं. बारिश के दबाव से कई छोटे तालाब टूट गए, जिससे खेतों में पानी भर गया और फसल बह गई. कृषि विभाग ने प्रारंभिक आकलन में बताया कि छतरपुर जिले में करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है.

विभाग का मानना है कि जिन किसानों ने बीज बो दिए थे, और जिन क्षेत्रों में दो से तीन दिन तक लगातार बारिश हुई है, वहां बीज सड़ने और फसल चौपट होने की आशंका प्रबल है.

किसानों की ओर से अब प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की जा रही है. आने वाले दिनों में यदि मौसम ऐसा ही बना रहा, तो यह नुकसान और बढ़ सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com