विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

MP के दो गांव में बाघ-बाघिन का तांडव, दहशत में ग्रामीण, ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी, ग्रामीणों को दी सख्त हिदायत

Tiger Movement: पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे मखरा गांव में बाघिन और उमरिया के दमना गांव में एक बाघ के घुसने से हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ-बाघिन की लगातार निगरानी की जा रही है.

MP के दो गांव में बाघ-बाघिन का तांडव, दहशत में ग्रामीण, ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी, ग्रामीणों को दी सख्त हिदायत

Madhya Pradesh News: पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) के बफर जोन से सटे मखरा गांव में बाघिन के खौफ से सन्नाटा पसरा हुआ है. शनिवार की रात बाघिन ने एक गाय का शिकार कर ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. ​आज जब ग्रामीण नाले के पास पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. प्रत्यक्षदर्शी नारायण कुशवाहा के मुताबिक, उन्होंने बाघिन को साक्षात सामने देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. ​

बाघिन के खौफ से मखरा गांव में पसरा सन्नाटा, ग्रामीणों को दी सख्त हिदायत

हालांकि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई है. परिक्षेत्र अधिकारी अजय बाजपेई के नेतृत्व में ड्रोन कैमरों से सर्चिंग की जा रही है और सुरक्षा के लिहाज से नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए हैं. वन विभाग ने ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी है कि वो नाले के किनारे अकेले न जाएं और हमेशा समूह में ही निकलें. फिलहाल बाघिन की मौजूदगी ने रानीपुर क्षेत्र के लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है.

गांव में बाघ के घुसने से मचा हड़कंप

इधर, मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भी एक बाघ के गांव में घुसने से हड़कंप मच गया. मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) अंतर्गत मानपुर बफर परिक्षेत्र के दमना गांव का है. रविवार को बाघ के बैठे होने की खबर मिली, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ बाघ को देखने के लिए उमड़ पड़ी. सूचना के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है. वहीं सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को मौके से दूर किया गया. प्रबंधन की टीम द्वारा उस पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: CM विष्णु देव साय ने महासमुंद वासियों को दी 200 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सिरपुर महोत्सव का भी किया शुभारंभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close