Madhya Pradesh-Chhattisgarh Breaking News Live: केंद्र सरकार ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को बजट पेश कर दिया. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्य प्रदेश के लिए भी बजट का पिटारा खोला है. वहीं भोपाल में पूर्व स्वास्थ्य संचालक की लगभग दस करोड़ की प्रॉपर्टी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय, ED) ने अटैच की है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ किए. गरियाबंद जिले में राजिम महाकुंभ की भी शाम से शुरुआत हो जाएगी, जो 15 दिनों तक चलेगा.
मध्य प्रदेश के बड़वानी की तृतीय जिला एवं सत्र न्यायालय ने महिला पटवारी के साथ दुष्कर्म के मामले में तत्कालीन एसडीएम अभय सिंह खराड़ी को दोषी ठहराया है. कोर्ट ने खराड़ी को 10 साल के कठोर कारावास और 1 लाख 1 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है. इधर, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस के आरोपों में निलंबित किए गए SDM तुलसीदास मरकाम को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिल गई है. हाईकोर्ट ने निलंबन पर रोक लगा दी है. कोर्ट के आदेश के अगले ही दिन मरकाम ने मैनपुर अनुविभागीय कार्यालय (SDM) पहुंचकर अपनी कुर्सी दोबारा संभाल ली है.
मध्य प्रदेश में सर्दियों का दौर जारी
मध्य प्रदेश में कोहरा, बारिश और सर्दी का दौर जारी है. शनिवार को ग्वालियर, रीवा समेत कई जिलों घना कोहरा रहा. वहीं भोपाल, उज्जैन, श्योपुर, सतना, शाजापुर, सीहोर, मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट रायसेन, विदिशा, देवास, रतलाम, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, गुना, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा. इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान प्रदेश के 8 जिलों में आंधी, और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का पल-पल का अपडेट यहां देखें...
Gariaband violent clash: गरियाबंद दो संप्रदाय के बीच हिंसक झड़प, 6 जवान घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद के फिंगेश्वर के दुतकैयां गांव में कई घंटों के उपद्रव के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं. हालांकि इस दौरान 6 जवान घायल हो गए हैं. पुलिस ने पूरे मामले में आरिफ सहित अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दिनभर हुए बवाल के दौरान गांवों में कई घर और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इसकी पुष्टि गरियाबंद एसपी ने की है. फिलहाल आईजी अमरेश मिश्रा मौके पर मौजूद हैं. इसके अलावा सुरक्षा बल और पुलिस बल पूरे गांव में चप्पे चप्पे पर मौजूद.
Chhattisgarh News: 7.50 लाख रुपये की नशीली इंजेक्शन बरामद
बलरामपुर जिले में सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को झारखंड के नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा और उसके पार्टनर्स को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है.टीम के 7 लाख 50 हजार रुपये की अवैध रूप से नशीली इंजेक्शन बरामद किया. साथ ही 3 सप्लायर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
Sirpur Festival 2026: विष्णु देव साय ने सिरपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 200 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महासमुंद जिले मे स्थित अंतर्राष्ट्रीय पुरातात्विक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ करने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सिरपुर पहुंचे.
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले शासकीय योजनाओं पर आधारित शासकीय स्टालों का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने जिले को लगभग 200 करोड़ रुपये के 99 विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमि पूजन किया, जिसमें 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपये के 64 विकास कार्यो का लोकार्पण और 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपये के 35 विकास कार्य शामिल है.
मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के मंच से सम्पूर्णता अभियान 2.0 का भी शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री साय ने सिरपुर महोत्सव मे जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया से आए बौद्ध विचारकों का भी सम्मान किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महानदी के तट पर स्थित गंधेश्वर महादेव के आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है. सिरपुर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान है.
Madhya Pradesh News: सतना में विवादित भवन को किया जमींदोज, एसडीएम समेत कई अधिकारी मौजूद
सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झखौरा में रविवार को प्रशासन ने एक निर्माणाधीन विवादित भवन को जमींदोज कर दिया. भवन में बनाई जा रही धार्मिक संरचना को लेकर पिछले दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी मशीन की मदद से लगभग तीन घंटे की कार्रवाई में पूरे ढांचे को ध्वस्त कर दिया.
कार्रवाई के दौरान मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, तहसीलदार बिरसिंहपुर शैलेन्द्र शर्मा, तहसीलदार मझगवां हिमांशु शुक्ला, एसडीओपी चित्रकूट सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने. वहीं पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था.
Harda News: टिमरनी में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
हरदा जिले के टिमरनी नगर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है. घटना टिमरनी वार्ड क्रमांक 1 की बताई जा रही है, जहां युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. सूचना मिलने पर टिमरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. मारपीट में एक युवक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Tiger enters Umaria village: गांव में बाघ के घुसने से मचा हड़कंप
उमरिया जिले के एक बाघ के गांव में घुसने से हड़कंप मच गया. मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत मानपुर बफर परिक्षेत्र के दमना गांव का है. रविवार को बाघ के बैठे होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ बाघ को देखने के लिए उमड़ पड़ी. सूचना के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है. सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को मौके से दूर किया गया. प्रबंधन की टीम द्वारा उस पर नजर रखी जा रही है.
Madhya Pradesh News: सनकी बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप पर किया जानलेवा हमला
सोनकच्छ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंधर्वपुरी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक सनकी बेटे ने अपने ही मां-बाप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना में बुजुर्ग महिला का हाथ कट गया, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के भाई के बेटे पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी. तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है.
Dewas potato trader murdered: आलू व्यापारी का शव जंगल में मिला, शरीर पर धारदार हथियार के मिले निशान
देवास के करनावद निवासी एक आलू व्यापारी की भमोरी के समीप जंगल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. व्यापारी का शव रविवार सुबह जंगल में मिला। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व जांच प्रारंभ कर दी. मृतक की पहचान पहचान सतीश पिता ओमप्रकाश पाटीदार निवासी करनावद के रूप में हुई है. बताया गया कि सतीश किसानों के खेतों से आलू खरीदने कर बेचने का काम करता था. वह रविवार को चापड़ा क्षेत्र के गुराडिय़ाकलां में एक कोल्ड स्टोरेज के उद्घाटन में शामिल होने के लिए गया था. इसके बाद यह वारदात सामने आई है. मामले में एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए और पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल बागली भेजा गया. इस संबंध में कमलापुर थाना प्रभारी सर्जनसिंह मीणा ने बताया कि हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है.
IND vs PAK Live Score: भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप से किया बाहर
भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 मैच में पाकिस्तान को 58 रनों से पीटकर ना सिर्फ मैच अपने नाम किया, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर किया. खिलन पटेल ने हुज़ैफ़ा एहसान को आउट कर भारत को जीत दिलाई. भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. भारत से मिसे 252 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम 194 रनों पर ऑल-आउट हुई.
Madhya Pradesh News: ई-रिक्शा चालक ने सड़क पर मचाया तांडव, पांच बाइकों को मारी टक्कर
सतना शहर के सर्किट हाउस क्षेत्र में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ता चला गया और रास्ते में करीब पांच लोगों को टक्कर मार दी. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा असामान्य रूप से तेज गति से चल रहा था. चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण रिक्शा सड़क किनारे चल रहे पैदल यात्रियों और दोपहिया सवारों से टकरा गया. टक्कर लगने से कई लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा.
Chhindwara News: बहू से थी अनबन, मारने के लिए मिलाया मिठाई में जहर
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में ज़हरीली मिठाई खाकर जान गवाने का मामला हत्या का निकला. मिठाई में जहर मृतिका खुशबू के ससुर, ननद और देवर ने मिलाया था. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
T20 वर्ल्ड कप: इंडिया के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पीसीबी ने किया ऐलान
T20 World Cup Pakistan: फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर लगातार बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसला लिया है कि पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी. पीसीबी ने अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार पर छोड़ा है. अब पाकिस्तान सरकार ने जहां टी20 विश्व कप में बाकी टीमों के खिलाफ खेलने का फैसला किया है, तो वहीं भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करने का निर्णय किया है.
Madhya Pradesh News: पति बोला- शादी के पहले ही गर्भवती थी उसकी पत्नी, खुलासा हुआ तो ससुराल वालों ने भ्रूण हत्या करवा दी
ग्वालियर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक अलग तरह का मामला सामने आया है. एक युवक ने कोर्ट की शरण लेकर कहा है कि उसकी शादी होकर जब उसकी पत्नी उसके घर आयी उससे पहले ही वह गर्भवती थी और उसके द्वारा भ्रूण हत्या करवाई गई थी. इसका खुलासा अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से हुआ था, इसलिए उसके पति और सास ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
Madhya Pradesh News: जमीन की पुल्ली बनवाने के एवज में पटवारी ने मांगी थी 30000 रुपये रिश्वत, 10 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ाया
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रिश्वतखोर पटवारी को लोकायुक्त टीम ने धर दबोचा है. टीम ने पटवारी को 10 हजार रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा है. दरअसल सिंगरौली जिले के दुधमनिया तहसील के चुरकी गांव के हल्का पटवारी अम्बरीष वैश्य ने महेंद्र यादव से जमीन का नामांतरण और पुल्ली बनवाने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग किया था, जिसकी पहली किस्त 10 हजार रुपये देने के लिए डील तय हुआ था. रिश्वत मांगे जाने पर महेंद्र यादव ने लोकायुक्त विभाग ने शिकायत की थी.
Garbh Sanskar in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बनेंगे गर्भ संस्कार कक्ष, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
इंदौर में आयोजित गर्भ संस्कार पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को नई दिशा देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बनने वाले सभी शासकीय चिकित्सालयों के भवनों में अब गर्भ संस्कार कक्ष अनिवार्य रूप से बनाए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि गर्भ संस्कार को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए इसे चिकित्सा शिक्षा का हिस्सा बनाया जाएगा. इसके लिए प्रदेश के चिकित्सा विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में गर्भ संस्कार के अध्ययन एवं अध्यापन की व्यवस्था की जाएगी.
Madhya Pradesh News: सागर में कलीयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचल कर मार डाला
सागर जिले के बीना नगर से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. बीना थाना क्षेत्र के सुभाष वार्ड स्थित ग्वाल टोली में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी बेटा घटना के बाद से फरार है.
मृतका की पहचान गौराबाई रैकवार (55 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतका के पति प्रेम नारायण रैकवार (57 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वो एक होटल में बर्तन धोने का कार्य करते हैं. शनिवार रात जब वे काम से घर लौटे, तो दरवाजा उनके बेटे राजू रैकवार (35 वर्ष) ने खोला और बिना कुछ बताए मौके से भाग गया. घर के भीतर जाने पर पत्नी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली.
Violent clash in Gariaband: गरियाबंद में दो संप्रदाय के बीच हिंसक झड़प, घरों में आगजनी... गाड़ियों में लगाई आग
राजिम से लगे दुधकैयां गांव में दो संप्रदाय के बीच हिंसक झड़प हो गया है. एक संप्रदाय के अपराधिक तत्वों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों से पहले जमकर मारपीट की. मारपीट की खबर सुनते ही दूसरे गुट के लोगों ने मारपीट करने वाले लोगों के घरों पर हमला कर दिया. घरों में आगजनी की गई और गाड़ियों में आग लगाई.
सूचना के बाद गरियाबंद एसपी मौके पर पहुंचे और आईजी भी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं. वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. अग्निशमन, एम्बुलेंस के साथ ही दुधकैयां गांव में कर्फ्यू जैसे हालात हैं. राजिम, फिंगेश्वर सहित आसपास के कई पुलिस थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया है.

Rajim Kumbh Kalp Mela 2026: राजिम पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका राजिम पहुंचे और राजिम कुंभ कल्प मेला में शामिल हुए. वहीं राज्यपाल ने कुम्भ कल्प मेला का शुभारंभ किए.
Chhattisgrah: मामी से मोहब्बत, भांजे ने किया कत्ल जन्मदिन के दिन प्यार बना मौत की वजह
सूरजपुर के मोरभंज से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां प्यार, बेवफाई और सनक ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. भांजे के साथ मामी ने नई दुनिया बसाने के सपने देखे थे, वही भांजा अपनी प्रेमिका मामी को मौत के घाट उतार दिया.
Madhya Pradesh News Live: गर्म पानी के टब में गिरा मासूम, तोड़ा दम
खरगोन जिले झिरन्या थाना क्षेत्र के रूफाटा गांव में गर्म पानी के टब में गिरने से तीन साल की मासूम बालिका की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार घर में नहलाने के लिए टब में गर्म पानी रखा गया था. मां ठंडा पानी लाने गई थी, इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम टब में गिर गई. गर्म पानी से बुरी तरह झुलसने पर परिजन उसे झिरन्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से इंदौर रेफर किया गया. लेकिन इंदौर ले जाते समय मासूम ने दम तोड़ दिया. मृतक बालिका दिव्यांशी, पिता कमल, उम्र तीन वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद मां रीना सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Madhya Pradesh News: शहडोल के तिखवा गांव में हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
शहडोल जिले के पपौन्ध थाना अंतर्गत तिखवा गांव में बीते दिनों हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शवको सड़क पर रखकर प्रदर्शन भी किया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. ये विवाद 22 जनवरी को हुआ था.
Bhind News: भिंड में दुकान बंद कराने को लेकर आपस में भिड़ें लोग
भिंड में UGC कानून को लेकर हिन्दू संघटन के विरोध के बीच विवाद हो गया. यह विवाद बंद कराने को लेकर हुआ है. कुछ युवकों ने मीठ मंडी में घुसकर उत्पात मचाया. वहीं मुस्लिम बस्ती में घुसकर भी हंगामा किया. इस विवाद के बाद मीठ मंडी दुकानदार कोतवाली थाने पहुंचा और कोतवाली थाने का घेराव कर दिया.
Madhya Pradesh News: UGC के विरोध में बंद का आह्वान, रैली देखते ही बाजार क्षेत्र के दुकानदारों ने गिराया शटर
सतना में यूजीसी कानून को वापस लिये जाने की मांग को लेकर सर्व समाज द्वारा बंद का आह्वान किया गया, जिसका शहर में मिला-जुला असर देखने को मिला. दोपहर के समय आंदोलनकारियों ने शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानों को बंद कराया. बंद के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल रहे.
प्रदर्शनकारियों ने पन्नीलाल चौक, बिहारी चौक, स्टेशन रोड और आसपास के व्यापारिक क्षेत्रों में रैली निकालकर व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की. कई स्थानों पर दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं, जबकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां भी जारी रहीं. बंद के कारण बाजार में आवाजाही और खरीदारी पर आंशिक असर देखा गया.
Madhya Pradesh: बरगी नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान
जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सगड़ा-झपनी के पास बरगी बांध की दाईं तट नहर टूटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. नहर के टूटते ही लाखों गैलन पानी तेज रफ्तार से खेतों में जा घुसा, जिससे खड़ी फसलें पानी में डूबकर खराब हो गईं.अचानक आए पानी से गांव में दहशत का माहौल बन गया.
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। बरगी बांध की दाईं तट नहर से पानी की निकासी को तत्काल प्रभाव से पूर्णतः बंद करा दिया गया। साथ ही जिस स्थान पर नहर टूटी है, उसके आगे के नहर के सभी गेट खोल दिए गए, ताकि खेतों में भरे पानी की तेजी से निकासी हो सके.
Chhattisgarh Nes: हाइटेंशन बिजली खंभे पर चढ़ा युवक, तार पकड़ने की दे रहा धमकी
नारायणपुर में हाइटेंशन बिजली खंभे पर एक युवक चढ़ गया. घंटे भर से पुलिस उतरने के जुगत में जुटी रही. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. ऐसे में यहां साप्ताहिक बाजारहोने के चलते मार्ग पर जाम लग गया. हालांकि पुलिस जाम खोलने में जुट गई. वहीं इलाके में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई. बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल मांग रहा था, नहीं तो तार पकड़ने की धमकी दे रहा है.

Madhya Pradesh News: ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने नो-इंट्री समय सीमा पर जताई नाराजगी, मांग की 24 घंटे की व्यवस्था
बूढ़ी जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेक्टर चालक के युवती को टक्कर मारने के बाद यातायात विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी. इस निर्णय का सीधा असर शहर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर पड़ा है, जिसके चलते व्यवसायी नाराजगी जता रहे हैं और प्रशासन से 24 घंटे नो-इंट्री की व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं. इस हादसे के बाद से यातायात विभाग की अव्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे जिसके चलते नो-इंट्री का समय बदला गया है.
Chhattisgarh News: साड़ी से खोला चोर का राज, चोरी की साड़ी पहन लगाया स्टेटस, 20 लाख के जेवरात जब्त
दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. जांच में पता चला कि घर की पूर्व नौकरानी ने ही यह चोरी की थी.
आरोपी महिला ने मालिक के घर से सोने-चांदी के आभूषण और हीरे जड़ित जेवरात चुराए थे. चोरी के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात जब्त कर लिए, जिनमें हीरे जड़ी चेन, मंगलसूत्र, सोने का नेकलेस, चूड़ियां, कान की बालियां आदि शामिल .
मामला तब सुलझा जब चोरी की गई एक साड़ी आरोपी महिला ने पहन रखी थी और उसका स्टेटस भी डाली. साड़ी पहने उसे देखकर कुछ लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी महिला ने चोरी कबूला.

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी ओलावृष्टि के साथ बारिश
मध्य प्रदेश के मंदसौर और नीमच जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है. नीमच जिले की सीमा से लगे मल्हारगढ़ के झा रड़ा समेत कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है. इस ओलावृष्टि की वजह से अफीम गेहूं समेत सभी फसलों को नुकसान पहुंचा है.
Madhya Pradesh News Live: देवास में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
दरअसल देवास पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नकद, 19 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, एटीएम कार्ड और एक लग्जरी कार जब्त की गई है. वहीं साइबर फ्रॉड से जुड़े करीब 13 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं.
देवास एसपी पुनीत गेहलोद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि,आरोपी युवाओं को लालच देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे. इन खातों के जरिए शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी की जाती थी. ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर ट्रांसफर की जाती थी, ताकि असली अपराधियों की पहचान छुपाई जा सके.
Madhya Pradesh News: भिक्षा मांग रहे दो साधुओं से सरेआम मारपीट, साधु के बाल पकड़कर खींचे
भिंड जिले में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. शहर के बायपास क्षेत्र में निरंजन बाटिका के पास भिक्षा मांग रहे दो साधुओं के साथ एक युवक द्वारा सरेआम मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.
भिक्षा मांग रहे दो साधुओं से सरेआम मारपीट
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) February 1, 2026
भिंड जिले में एक युवक द्वारा भिक्षा मांग रहे दो साधुओं की धार्मिक पहचान पर सवाल उठाकर सरेआम मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह उनसे ब्राह्मण होने का प्रमाण, महाभारत-रामायण से जुड़े सवाल और भगवानों के संबंध पूछते दिखता है।… pic.twitter.com/pM9NkMjs2G
भिक्षा मांग रहे दो साधुओं से सरेआम मारपीट की गई. साधु के बाल पकड़कर खींचे. युवक ने धार्मिक पहचान को लेकर पूछताछ की. वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुट गई है.
Illegal liquor smuggling: फिल्मी स्टाइल में अवैध शराब की तस्करी नाकाम, कुम्हाररास जंगल में ट्रक पकड़ाया
दंतेवाड़ा जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मध्यप्रदेश के धार जिले से भरकर लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब से भरा एक ट्रक कुम्हाररास के घने जंगलों में पकड़ा गया. शनिवार देर रात मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर इस फिल्मी स्टाइल तस्करी का पर्दाफाश किया.
जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि जंगलों के रास्ते दंतेवाड़ा में अवैध शराब खपाने के लिए एक ट्रक पहुंचा है. सूचना मिलते ही आबकारी अमला सक्रिय हुआ और बताए गए स्थान पर घेराबंदी की. जंगलों के बीच ट्रक से शराब अनलोड की जा रही थी. जैसे ही आबकारी टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए. इसके बाद मौके से ट्रक समेत भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर उसे दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट लाया गया.
Hailstorm in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश, VIDEO
मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई. नीमच और आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है.
मध्य प्रदेश के नीमच में गिरे ओले, तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश#MadhyaPradesh pic.twitter.com/ClfuraZybR
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) February 1, 2026

Madhya Pradesh News Live: SIR के बाद मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ा खुलासा, पन्ना में हजारों नाम काटने की झूठी शिकायतें
पन्ना जिले में सर्वे के बाद चल रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान दावे-आपत्ति प्रक्रिया में बड़ा मामला सामने आया है. जिले में हजारों मतदाताओं के नाम काटने को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें बड़ी संख्या में शिकायतें झूठी और भ्रामक पाई गईं.
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एक विशेष मुस्लिम जाति वर्ग को टारगेट कर योजनाबद्ध तरीके से नाम कटवाने के आवेदन दिए गए. जिन्होंने शासन से 40 साल नौकरी की और उनकी पैदाइश भी पन्ना जिले की है ऐसे कई लोगों की शिकायत की गई है और उनके नाम काटने के आवेदन प्राप्त हुए है.
Fire Flames from soil Chhatarpur: जब खुदी पड़ी मिट्टी से अचानक उठने लगी आग की लपटें, बना रहस्य
Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक गड्ढे के ऊपर पड़ी मिट्टी से उठती आग लपटों ने चौंका दिया है. लवकुश थाना क्षेत्र में अदालत के पास BSNL द्वारा अंडरग्राउंड डाली जा रही पाइप लाइन ज्वाइंट के लिए गड्ढा खोदा गया है. आग लगने को लेकर स्थानीय लोगों में रहस्य की स्थिति है. वहां खड़े लोगों ने जब उस मिट्टी को ऊपर नीचे किया तो आग और तेज जलने लगी. हालांकि, अभी तक इस संबंध में स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
CM Sai on Union Budget 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai) ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है. कर्तव्य भवन में बना हुआ यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Nirmala Sitharaman) द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को इस बजट का सीधा लाभ मिलेगा.
CG Deputy CM OP Chaudhary on Budge 206-27: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने बजट को बताया शानदार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय बजट (Union 2026-2) को शानदार बताया है. उनका कहना है कि सरकार स्पष्ट विजन के साथ तेजी से कम कर रही है. भारत एक बड़े विजन के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है. केंद्रीय बजट में सभी के हितों का ख्याल रखा गया है. भारत तीव्र आर्थिक गति के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है.
Farmer Commits Suicide after Corps Destroyed in Rain: फसल बर्बाद होने पर किसान ने फांसी लगाकर दी जान
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में ओलावृष्टि (Hailstorm) से फसल बर्बाद होने पर दुी किसान ने खेत पर फांसी लगाकर जान दे दी. मुंगावली थाना क्षेत्र के महौली गांव में शिवराज सिंह (60) ने यह आत्मघाती कदम उठाया था. परिजनों ने बताया कि शिवराज कर्ज से परेशान थे, लेकिन ओलावृष्टि ने फसलें बर्बाद कर दीं. उन्होंने रविवार सुबह 5 बजे घर से खेत पर जाकर फांसी लगा ली. सुबह 8 बजे परिजन जब खेत पर पहुंचे तो उनका शव पेड़ से लटका देखा. फिलहाल मल्हारगढ़ चौकी की पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और जांच में जुट गई है.
Union Budget 2026-27: केंद्र ने मध्य प्रदेश को भी दिया बजट
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Madhya Pradesh CM Mohan Yadav) ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को वित्त आयोग के अनुदान के रूप में 2026-27 के लिए 1.40 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है, जिससे मध्य प्रदेश भी लाभान्वित होगा. इस राज्य में बड़ी मात्रा में रोजगार के अवसर पैदा होंगे. सीएम ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र ने छोटे करदाताओं को राहत दी है. सरकार के बजट से मालवा-निवाड़ क्षेत्र को इससे फायदा होगा. सीएम ने कहा कि बजट में गरीब, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर खास ध्यान दिया है. बजट की दिशा और मकसद भारत को एक विकसित देश बनाने की ओर ले जाना है. इसमें आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी गई है. यह सुनिश्चित करने के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं कि भारत एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बने.
#WATCH | Bhopal | MP CM Mohan Yadav says, "... This budget has a special focus on the poor, youth, farmers, and women. In particular, the budget's direction and objectives aim to lead India toward becoming a developed nation. It prioritizes economic growth... Sufficient… pic.twitter.com/JbbQCJBu8z
— ANI (@ANI) February 1, 2026
Youth Died while Running Marathon in Indore: मैराथन दौड़ते समय गिरा युवक, मौत
MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रविवार सुबह युवक आर्यन तोड़ी की दर्दनाक मौत हो गई है. वह नेहरू स्टेडियम (Nehru Stadium Indore) में मैराथन दौड़ में शामिल था. लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 100 मीटर दूर था, इसी दौरान उसे हार्ट अटैक (Heart Attack while Marathon) आ गया और गिर पड़ा. गिरते देख डॉक्टर भरत रावत उसके पास पहुंचे र सीपीआर दिया. आर्यन को बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, तब तक उनकी जान जा चुकी थी. आर्यन तोड़ी मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले थे. उन्होंने मैराथन दौड़ में रजिस्ट्रेशन कराया था.
Budget 2026-27: एमपी के डिप्टी सीएम क्या बोले केंद्र के बजट पर
MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Madhya Pradesh Deputy CM Jagdish Devda) ने भारत सरकार द्वारा बजट 2026-27 करने परेजनता को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि 2047 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है. यह सबका साथ, सबका विकास की परिकल्पना को पूरा करने वाला बजट है. इस बजट में करों में छूट मिली है. 20 राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू करने का प्रावधान किया गया है. अभी वर्गों को बीजेपी ने यह व्यवस्था की है कि सभी जिलों में मंडल स्तर पर इस बजट को सुना है.
Chhattisgarh News: 'जादू-टोना कर गर्लफ्रेंड को मुझसे दूर किया', भिलाई में सुसाइड से पहले पत्नी पर लगाया आरोप
Bhilai Man Suicide Accused Wife for away from Girlfriend: दुर्ग जिले के भिलाई में निजी कॉलेज में कार्यरत ग्राफिक डिजाइनर किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उसने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट शेयर की, जिसमें उसने पूरा दोष अपनी पत्नी पर लगाते हुए लिखा कि उसकी पत्नी ने मिलकर उसकी महिला मित्र (गर्लफ्रेंड) पर जादू टोना करवाकर उसे उससे अलग कर दिया. युवक का नाम भोज नारायण (36) था. वह भिलाई स्थित रुंगटा कॉलेज में सीनियर ग्राफिक्स डिज़ाइनर के रूप में काम करता था. मूल रूप से वह गरियाबंद जिले के राजिम का निवासी था और भिलाई में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था.
मृतक को एक महिला चपरासी से प्रेम हो गया था और दोनों के बीच अवैध संबंध चल रहे थे. इस संबंध को लेकर उसकी पत्नी से उसका लगातार विवाद होता रहता था. पुलिस के अनुसार, 4 दिसंबर को भोज नारायण अचानक लापता हो गया था. इसकी शिकायत उसकी पत्नी ने जामुल थाने में दर्ज कराई थी. बाद में पता चला कि वह अपनी महिला मित्र को साथ लेकर कहीं चला गया था. वापस लौटा तो पत्नी से विवाद हुआ और फिर 28 जनवरी को फांसी लगाकर जान दे दी.
Vyapam Exam in Chhattisgarh: कई अभ्यर्थियों को टीईटी एग्जाम देने से रोका, 1 मिनट देरी से पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री
Surajpur TET Exam: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में व्यापम (CG TET Exam) परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है. टेट परीक्षा में एक मिनट की देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को सेंटर में घुसने नहीं दिया गया. परीक्षा सुबह 9:30 बजे से थी, लेकिन 9:31 पर पहुंचे अभ्यर्थियों को गेट पर रोक दिया गया. केंद्राध्यक्ष ने वीडियोग्राफी पूरी होने का हवाला देकर दरवाजा बंद करा दिया. बाहर खड़े परीक्षार्थी प्रवेश की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें परीक्षा से वंचित ही रखा गया. यह सूरजपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का मामला है.
CM Sai in Mahasamund: 4:20 बजे सिरपुर पहुंचेंगे CM साय, 200 करोड़ परियोजनाएं देंगे
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai in Sirpur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद (Mahasamund) के पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में आने वाले हैं. वह दोपहर बाद 4:20 पर सिरपुर पहुंचेंगे और 4:30 PM से 6 बजे तक सिरपुर महोत्सव में भाग लेंगे. अंतर्राष्ट्रीय पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित 3 दिवसीय सिरपुर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. वह जिले को 200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी देंगे. इसमें 40,88,02064 विकास कार्यों का लोकार्पण और 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपये की लागत के 35 विकास कार्यों का भूमि पूजन शामिल है. इसके बाद शाम 6 बजे लगभग रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे.
Rajim Kumbh Will Start from Today Gariyaband: आज से शुरू होगा राजिम कुंभ कल्प
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रविवार से राजिम कुंभ कल्प 2026 का आगाज (शुरुआत) होने जा रहा है, जिसका राज्यपाल रमेन डेका शुभारंभ करेंगे. 1 फरवरी से शुरू होने वाला राजिम कुंभ से 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा. यह कुंभ धर्म, आस्था और संस्कृति का त्रिवेणी संगम है. पंचकोशी धाम के थीम पर मुख्य मंच बनाया गया है. प्रशासन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के सुरक्षा में जुटी है. सुबह से लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं.
Bemetara News: बेमेतरा में नाबालिग समेत दो लोगों ने युवक को चाकू से गोदा
Chhattisgarh Youth Stabbed: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में युवाओं ने गाली-गलौज करते हुए एक युवक चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है. गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक नाबालिग है. आरोपियों की निशानदेही पर चाकू व बाइक को भी जब्त कर ली है. मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के चौपाटी का है.
MP News: पूर्व स्वास्थ्य संचालक की लगभग 10 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, पत्नी के नाम भी खरीदी करोड़ों की संपत्ति
ED Attached Property of Former Health Director in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व स्वास्थ्य संचालक की लगभग दस करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की गई है. ईडी (प्रवर्तन निदेशालय, ED) ने डॉ. अमरनाथ मित्तल (Dr Amarnath Mittal) और उनकी पत्नी अलका मित्तल की 9.79 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया है. रायसेन और भोपाल में डॉ मित्तल ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति खरीदी थी. ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई. अटैच की गई संपत्तियों में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन बॉन्ड, आवासीय और कृषि भूमि शामिल हैं. ईडी भोपाल जोनल ऑफिस के अनुसार यह जांच लोकायुक्त पुलिस भोपाल द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है.
Madhya Pradesh News: गुना जिला कोषालय में करोड़ों का स्टांप घोटाला मामला
Guna Treasury Stamp Paper Scam Case: गुना जिला कोषालय में करोड़ों रुपये के सरकारी स्टांपों की हेराफेरी का एक बड़ा मामला सामने आया है, स्टांप घोटाले में सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी गंभीर दंडात्मक कार्रवाई की है. वित्त विभाग ने गंभीर लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के चलते जिला कोषालय अधिकारी राकेश कुमार को निलंबित कर दिया है. आदेश में स्पष्ट का है कि कोषालय के नियमों के तहत स्टांप का स्थानांतरण और निकासी बिना अधिकारी की चाबी और लॉगिन के संभव नहीं है. इससे पहले पदस्थ सहायक ग्रेड-3 (खंजाची) केशव वर्मा को निलंबित कर कैंट थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. उस वक्त कोषालय अधिकारी ने खंजाची को दोषी ठहराया.
Security Guard Died in Neemuch: कंधे से फिसलकर जमीन पर गिरी बंदूक तो दबा ट्रिगर, गार्ड की मौत
MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में कैश वैन (Cash Van) पर तैनात सुरक्षा गार्ड मांगीलाल धाकड़ की मौत हो गई. रतनगढ़ स्थित सेंट्रल बैंक शाखा के बाहर गार्ड को उनकी खुद की ही 12 बोर बंदूक से गोली चली गोली लग गई थी. जानकारी के अनुसार, मृतक के साथी संजय गुर्जर के अनुसार, घटना के समय बैंक के बाहर खड़ी कैश वैन में नकदी रखने की प्रक्रिया चल रही थी. मांगीलाल धाकड़ बंदूक कंधे पर टांगे वहां ड्यूटी पर खड़े थे. इसी दौरान बंदूक कंधे से फिसलकर जमीन पर गिर गई. जमीन से टकराते ही ट्रिगर दब गया और चली गोली उनके कूल्हे में जा धंसी.
Devotee take Dip on Magh Purnima: गरियाबंद में माघ पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई डुबकी
Gariyaband Purnima Snan: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में माघ पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाने हजारों श्रद्धालु राजिम त्रिवेणी संगम पहुंच गए. सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुआस्था की डुबकी तीन नदियों के संगम महानदी, सोडू, पैरी में लगा रहे हैं. स्नान कर महानदी और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं. भगवान राजीव लोचन भगवान, कुलेश्वरनाथ महादेव के मंदिर में भक्तों का तांता लगा है. शाम को ऐतिहासिक राजिम कुंभ कल्प का भव्य शुभारंभ भी किया जाएगा.
Janjgir Champa Police Enconter: 5 बार डकैती करने वाले बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में मारी गोली
Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पुलिस ने एनकाउंटर में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. दोनों ओर से चली गोलीबारी में बदमाश रामनाथ के पैर मेंगोली लग गई. उसने देसी कट्टे से उसने पुलिस पर फायरिंग की थी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 27 जनवरी से 29 जनवरी तक 5 डकैती को अंजाम दिया था. डकैती के बाद वह लोगों पर प्राणघातक हमला करके फरार हो जाते थे औरवह अब तक 13 लोगों को घायल कर चुके थे. इनमें से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा चुका है. इसमें एक शख्स कोमा में है. पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दंतेवाड़ा में TET परीक्षा का आयोजन
Madhya Pradesh TET Exam News: मध्य प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में टीईटी परीक्षा (TET Exam) का आयोजन किया जा रहा है. दो पाली में अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा व्यापम के माध्यम से दे रहे हैं. निष्पक्ष, पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं. कपड़े, सुरक्षा कारणों से फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और आभूषणों को लेकर गाइडलाइन पहले ही जारी कर दी गई थी.
Man Half Naked Body Hanging from Tree: उज्जैन में पेड़ से लटकी मिली अर्ध नग्न लाश
MP News:मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) जिले में वल्लभनगर के पास खाली पड़े मैदान में युवक की अर्ध नग्न लाश मिलने से हड़कंपमच गया है, यह लाश पेड़ से लटकी मिली है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. माधव नगर पुलिस जांच में जुटी हुई है.
Ex Nurse Drink Phenyl in School Jabalpur: एकलव्य स्कूल की पूर्व स्टाफ नर्स ने पिया फिनायल
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एकलव्य विद्यालय रामपुर की पूर्व स्टाफ नर्स ने स्कूल में प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शनिवार को फिनाइल पी लिया. तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने उसे तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र का है. घटना से पहले पीड़िता ने एक वीडियो बनाकर स्कूल प्रशासन, प्राचार्य और स्टाफ पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे.
Muslims Support Cow to be National Animal: गोहत्या के खिलाफ उतरा मुस्लिम समाज
Madhya Pradesh Hindi News: भोपाल में गोहत्या (Cow Slaughter) के खिलाफ मुस्लिम समाज उतर आया है. उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग की है. भोपाल के स्लॉटर हाउस (Slaughterhouse, बूचड़खाना) को लेकर उन्होंने विरोध जताया है. मुस्लिम समाज ने गाय को सब्जियां खिलाकर बूचड़खाने के खिलाफ प्रदर्शन किया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
मध्य प्रदेश की भी बजट पर टिकी निगाहें
Madhya Pradesh Expectations from Budget 2026: मध्य प्रदेश सरकार का बजट आने में अभी वक्त है, लेकिन केंद्रीय बजट पर भी मध्य प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं. यहां प्वाइंट्स में समझें...
- 2025-26 में केंद्र से MP को 1.60 लाख करोड़ मिलने थे.
- इसमें केंद्रीय कर का हिस्सा 1 लाख 11 हजार 662 करोड़ है.
- केंद्रीय अनुदान की राशि 48 हजार 661 करोड़ रुपये है.
- अभी केंद्रीय करों में MP की हिस्सेदारी 7.85 फीसदी है.
- इससे MP को लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपये मिलते हैं.
- MP की केंद्रीय करों में हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ाने की मांग.
- मांग स्वीकार हुआ तो MP को 1.22 लाख करोड़ मिल सकते हैं.
- 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ के लिए MP को अतिरिक्त बजट की जरुरत.
- MP का केंद्र पर जल जीवन मिशन की राशि बकाया है.
- जल जीवन मिशन के 2 साल के 8,120 करोड़ केंद्र पर बकाया.
- आदिवासी छात्रों की स्कॉलरशिप की 7 साल की राशि 564 करोड़ बकाया.
Raipur Police Arrest Gambler Father-Son: रायगढ़ में सटोरी बाप-बेटे गिरफ्तार
MP News in Hindi: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चक्रधर नगर पुलिस ने सटोरी बाप-बेटे को हिरासत में लिया है. दोनों गिरीश मखीजा और बेटा सुरेश मखीजा सिंधी कॉलोनी पक्की खोली के रहने वाले हैं. पुलिस जब इन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस पहले भी सट्टा गतिविधियों को लेकर कार्रवाई कर चुकी है. फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है और नेटवर्क खंगाला जा रहा है.
Cyber Fraud: साइबर ठगी के शिकार लोगों को वापस करवा रही 2 करोड़ रुपये
Ujjain Police Refund Money of Victim Digital Arrest and Cyber Fraudsters: मध्य प्रदेश के उज्जैन में साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए पुलिस ने करिश्माई काम किया है. करीब तीन सप्ताह पहले डिजिटल अरेस्ट हुए रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल को पुलिस ने ठगों से बचाया था. साथ ही ठगी का शिकार हुए करीब आधा दर्जन लोगों के 2 करोड़ रुपये बचाकर उन्हें वापस (Refund) कराना शुरू कर दिया है. बता दें कि एसपी प्रदीप शर्मा साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह से प्रयास कर रहे हैं.
रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल गंगाराम वर्मा (83) सहित अन्य पीड़ितों को तकनीकी विश्लेषण, बैंकिंग समन्वय से कर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध ठगी राशि को समय रहते होल्ड कराया. इसेक बाद वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित पीड़ितों को चरणबद्ध रूप से रिफंड कर लोगों को आर्थिक क्षति से बचाया.
Rain Alert in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश की संभावना
MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. 1 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है. राज्य में ज्यादातर इलाकों में सर्दी का मौसम अभी बना हुआ है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है. रविवार सुबह ग्वालियर, बुंदेलखंड, विंध्य इलाके के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार, मंदसौर, भिंड, दतिया, आगर, दमोह, मुरैना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, विदिशा, राजगढ़, रतलाम, नीमच, ग्वालियर और सागर जिले में बारिश या गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
PM मोदी के विकसित भारत विजन को साकार करेगा बजट 226, बोले एमपी के मंत्री
मध्य प्रदेश के धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी (Dharmendra Singh Lodhi) ने आने वाले बजट को केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) को पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने के रूप में साकार करने वाला बजट बताया. मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Vision) का विजन है कि साल 2047 तक हम अपने इस भारत देश को विकसित देश की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे. ऐसे में जो आने वाला बजट है, वह उस विजन को लेकर ही पेश किया जाएगा और विकसित भारत की दृष्टि से यह मील का पत्थर भी साबित होगा.
Madhya Pradesh-Chattisgarh Farmers Expectations from Budget 2026-27: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के किसानों को उम्मीदें
केंद्र सरकार आज (1 फरवरी) संसद में आम बजट पेश कर रही है. इस बार मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के किसानों को ज्यादा उम्मीद हैं. किसानों को PM-Kisan योजना की राशि बढ़ाए जाने और खाद-बीज पर सब्सिडी जारी रहने की उम्मीद है. साथ ही, वे फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम चाहते हैं.