विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2026

Weather Update: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 38 डिग्री के पार... दो दिन में और बढ़ेगा तापमान

IMD Weather Update: मार्च के शुरुआत में ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच चुका है, जिससे लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं. 

Weather Update: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 38 डिग्री के पार... दो दिन में और बढ़ेगा तापमान

MP-Chhatisgarh Weather Update: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत देश में गर्मी (Summer) ने दस्तक दे दी है. उत्तर भारत, मध्य भारत और पश्चिम भारत के कई इलाकों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच चुका है. मध्य प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री को पार कर चुका है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं. 

मध्य प्रदेश में गर्मी का ज़ोर

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय एमपी के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है. भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम और उज्जैन में दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया. इधर, पूर्वी मध्य प्रदेश के दमोह, खजुराहो, सागर और जबलपुर में भी पारा 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा. वहीं शुक्रवार को नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से करीब चार-पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है.  हालांकि दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो सकता है.

गर्मी का असर और होगा तेज

इधर, छत्तीसगढ़ में भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. शुक्रवार को सबसे अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रायपुर में तापमान  37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो सकता है.

ये भी पढ़ें: UPSC Result 2025: पिता चलाते हैं किराने की दुकान, बेटी दर्शना ने UPSC की परीक्षा में हासिल की 383वीं रैंक, दूसरे प्रयास में बनी IPS

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com