विज्ञापन

VIDEO: अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर

Gwalior Road Accident: एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास डबरा में देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे चलती कार ने भंयकर आग पकड़ ली. इस हादसे में कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए, लेकिन एक बाल-बाल बच गया. मृतक दोस्त की शादी में शामिल होने ग्वालियर गए थे, लेकिन लौटते समय उनकी कार हादसे के शिकार हो गई.

VIDEO: अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर
RUNNING SWIFT CAR CAUGHT FIRE, 2 PASSENGER BURNED ALIVE

Running Car Caught Fire: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार को एक चलती कार में आग लग गई, जिससे कार में सवार दो पैसेंजर जिंदा जल गए. तेज रफ्तार कार अंनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकरा गई थी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार देखते ही देखते धूं-धूकर जल गई. बताया जाता है कि कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला, जिससे वो लोग जिंदा जल गए. 

एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास डबरा में देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे चलती कार ने भंयकर आग पकड़ ली. इस हादसे में कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए, लेकिन एक बाल-बाल बच गया. मृतक दोस्त की शादी में शामिल होने ग्वालियर गए थे, लेकिन लौटते समय उनकी कार हादसे के शिकार हो गई.

ये भी पढ़ें-सड़क पर लावारिस मिले 3 मासूम, रोते-रोते बोले, “मम्मी टॉफी लेने गई है'', लापता मां की तलाश में अब CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

देर रात 2 बजे जब ग्वालियर से बामौरकला शिवपुरी लौट रहे थे मृतक

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के शिकार हुई स्विफ्ट कार में मारे गए दोनों मृतक दोस्त की शादी में शामिल होने ग्वालियर गए थे और मंगलवार देर रात 2 बजे जब ग्वालियर से बामौरकला शिवपुरी लौट रहे थे, तो हादसे के शिकार हो गए. बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें एक की जान बच गई, लेकिन दो लोग भीषण आगजनी में कार में जिंदा जल गए.

भीषण हादसे की शिकार कार में 1 युवक जिंदा बचने में कामयाब रहा

गौरतलब है हादसे में मारे गए कार सवार दोनों युवक की शिनाख्त हो चुकी है, जिनकी पहचान क्रमशः अवधेश विश्वकर्मा और रामजी सोनी के रूप में हुई है. दुर्घटना में जलकर खाक हुई कार के मालिक मृतक रामजी सोनी बताए जा रहे हैं. कार में जिंदा जलकर मारे गए लोगों की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. कार में सवार तीसरे शख्स की पहचान चंदप्रकाश सोनी के रूप में हुई है, जो दुर्घटना में बाल-बाल बच गया है.

ये भी पढ़ें-Bargi Dam Accident: जीवित बचे शख्स ने क्रूज को तोड़ने पर जताई आपत्ति, जांच प्रभावित होने का लगाया आरोप

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close