Pithampur 3 Labourers Sleeping Under Drilling Machine Crushed to Death: धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र के गवाला गांव में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में हॉलैंड मशीन के चालक की लापरवाही सामने आई है.
पुलिस के अनुसार, गवाला गांव में ट्यूबवेल की खुदाई के लिए एक हॉलैंड मशीन बुलाई गई थी. दिनभर काम करने के बाद मशीन पर कार्यरत तीन मजदूर- रामचरण, अनूप प्रताप और अरविंद थकान के चलते उसी मशीन के नीचे सो गए. हॉलैंड मशीन के चालक को इसकी जानकारी नहीं थी. मंगलवार सुबह चालक ने मशीन के नीचे देखे बिना ही उसे रिवर्स कर दिया. इससे तीनों मजदूर भारी मशीन के टायरों के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
KMP एक्सप्रेस-वे पर हादसा, यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौत, दबिश देने गए थे
छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे मजदूर
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. तीनों मृतक मजदूर रामचरण, अनूप प्रताप और अरविंद छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हॉलैंड मशीन को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया है.
आम के पेड़ों पर लटक रहे प्याज, ये देखकर हैरान मत होइए, किसान ने बताए इसके गजब के फायदे
पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
पुलिस ने तीनों मजदूरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए है. साथ ही, उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया है. उनके आने के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. सब इंस्पेक्टर दशरथ सिंह मंडलोई ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है.