विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2024

CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान, परीक्षाओं की तैयारी और पढ़ाई के लिए सरकार करेगी इतने लाख की मदद

CM Dr. Mohan Yadav: सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) रविवार को खंडवा (Khandwa) जिले के खालवा में आयोजित जनजातीय छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम ने कई बड़े ऐलान किए हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ये बड़ी बाते कही हैं...

CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान, परीक्षाओं की तैयारी और पढ़ाई के लिए सरकार करेगी इतने लाख की मदद
CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान, परीक्षाओं की तैयारी और पढ़ाई के लिए सरकार करेगी पूरी मदद.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने खंडवा (Khandwa) जिले के खालवा में आयोजित जनजातीय छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह को संबोधित किया. सीएम ने कहा, "आकांक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, एम्स और क्लेट आदि के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन संभागों में आकांक्षा योजना के क्रियान्वयन की कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है."

विद्यार्थियों को 2-2 लाख रुपये की राशि प्रदान की जा रही

योजना के अंतर्गत विद्यार्थी नि:शुल्क कोचिंग सुविधा प्राप्त कर सकेंगे.

योजना के अंतर्गत विद्यार्थी नि:शुल्क कोचिंग सुविधा प्राप्त कर सकेंगे.

सीएम ने कहा कि प्रदेश के 5 बड़े नगरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में योजना के अंतर्गत विद्यार्थी नि:शुल्क कोचिंग सुविधा प्राप्त कर सकेंगे. आज प्रतीक स्वरूप विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पांच विद्यार्थियों को 2-2 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा रही है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन संभागों में आकांक्षा योजना के क्रियान्वयन की कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है.आज प्रतीक स्वरूप विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पांच विद्यार्थियों को 2-2 लाख रुपये की राशि प्रदान की जा रही है.

इन आंखों में जो खुशी देखी है, वो अद्भुत है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक जनजातीय बहुल जिले में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे. जहां हमारी प्रतिभा को समाज के बीच लाने का मौका मिले. सम्पन्न घरों के बच्चे तो देश के बाहर पढ़ने जाते हैं, लेकिन अब गरीब जनजातीय परिवार के सदस्य भी विदेशों में अध्ययन के लिए जा रहे हैं. आज उन बच्चों के माता-पिता की आंखों में जो खुशी देखी है, वो अद्भुत है. यह असली आनंद की बात है.

ये भी पढ़ें- अब नक्सलियों से होगी आर-पार की लड़ाई, केंद्र ने रवाना किए एक साथ इतने हजार जवान

चुनौतियों के बाद भी बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी- CM 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोग भारत की आबादी को अलग नजरिए से देखते हैं, यह सच है कि यहां बड़ी आबादी है. यह उनके लिए परेशानी हो सकती है. लेकिन यही हमारी ताकत है. आर्थिक अभाव में गरीब परिवार एवं जनजातीय वर्ग से आने वाले बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी. बेटा-बेटी सिर्फ एडमिशन लें,पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप सब आगे बढ़ें डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बने.अगर विदेश में जाकर पढ़ना है तो उसके लिए भी सरकार पैसा देगी.

ये भी पढ़ें- CM मोहन इस तारीख को ट्रांसफर करेंगे लाडली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपये, सामाजिक सुरक्षा की राशि भी देंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com