विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2024

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच, लाइसेंस रद्द

Madhya Pradesh News: त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इस बीच शनिवार को कारखानों और कई दुकानों में छापा मारा और मावा-मिठाई और नमकीन के सैंपल लिए गए. इस दौरान कॉकरोच मिलने पर अधिकारियों ने रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द किया 

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच, लाइसेंस रद्द

Bhopal News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में त्योहारी सीजन यानी दिवाली (Diwali 2024) को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की कार्रवाई जारी है. इस बीच शनिवार को राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग (Food Department) अलग-अलग रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों पर दबिश दी. वहीं निरीक्षण कर मावा, पनीर और मिठाईयों के सैंपल खाद्य विभाग के अधिकारियों ने लिया और जांच के लिए भेजे हैं. 

अधिकारियों ने किया रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द

जांच के दौरान व्यंजन स्वीट्स और रेस्टोरेंट के किचन में बड़ी संख्या में कॉकरोच मिलने पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द कर दिया गया. इसके अलावा खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सभी रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों को निर्धारित मापदंड का पालन करने सहित साफ-सफाई में विशेष ध्यान रखने की चेतावनी दी. 

 

हालांकि बीते दिन भी खाद्य विभाग के अधिकारियों ने राजधानी भोपाल के अलग-अलग इलाकों में छापामार कार्रवाई की. इस दौरान अधिकारियों ने 6 कारखानों और दुकानों में कार्रवाई की. वहीं निरीक्षण कर मावा, मिठाई और नमकीन का जांच के लिए नमूना लिया गया था.

छह प्रतिष्ठानों से लिए गए 11 नमूने

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शनिवार को शैतान सिंह मार्केट शाहपुरा स्थित बीकानेर स्वीट्स से मावा, मिल्क केक, मुरैना डेयरी से बादाम बर्फी, मावा बर्फी, रायसेन रोड स्थित बीकानेर स्वीट्स से मलाई बर्फी, नमकीन, शक्ति नगर, बैरसिया स्थित मंशाराम किराना से गुलाबजामुन मिक्स, वनस्पति सोनू रेस्टोरेंट से मिल्क केक, पिस्ता बर्फी, भेल स्थित व्यंजन रेस्टोरेंट से बर्फी के कुल 11 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज हैं.

 

खाद्य पदार्थों के लिए गए 100 नमूने

बता दें कि दिवाली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर रही है. टीम ने बीते 10 दिन में लगभग 30 प्रतिष्ठानों से मावा, पनीर, दूध से बने पदार्थ, मिठाई, नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थों के लगभग 100 नमूने लिए हैं. 

ये भी पढ़े: Narak Chaturdashi 2024: कब मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी, यहां जानिए सही डेट और शुभ मुहूर्त 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com