विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2023

Dhar: चुनाव से पहले शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 18 लाख की अवैध शराब की जब्त

बदनावर थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर रतलाम (Ratlam) की तरफ से आ रहा है और ये कंटेनर गुजरात (Gujrat) की तरफ जायेगा, इस कंटेनर से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है, इस सूचना पर पुलिस की टीम गठित की गई.

Dhar: चुनाव से पहले शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 18 लाख की अवैध शराब की जब्त
पुलिस ने 18 लाख की शराब के साथ एक कंटेनर भी जब्त किया है
धार:

Madhya Pradesh News: ; चुनाव से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) में एसपी (SP) के निर्देश के बाद जिले की पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ आक्रामक हो गई है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 लाख की अवैध शराब जब्त की है. 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

दरअसल, बदनावर थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि थी एक कंटेनर रतलाम (Ratlam) की तरफ से आ रहा है और ये कंटेनर गुजरात (Gujrat) की तरफ जायेगा. इस कंटेनर से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है, इस सूचना पर पुलिस की टीम गठित की गई.

इसके बाद इस टीम ने पिटगारा फाटे के आगे एक कंटेनर आता देखा, जिसे रोका गया और ड्राइवर से कंटेनर के अंदर भरे सामान के बारे में पूछने पर ड्राइवर ठीक से जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद पुलिस दोनों व्यक्तियों को ट्रक के साथ थाने ले आए और थाने लाकर ट्रक की चेंकिग की. पुलिस को गाडी के अंदर कपडे़ की कतरन के बोरों में अवैध शराब की पेटीयां मिली.

ये भी पढ़ें: कमलनाथ के गढ़ में CM शिवराज का ‘मास्टर स्ट्रोक', मध्यप्रदेश का पहला मराठी भाषी जिला बना पांढुर्णा

बरामद शराब की कीमत 18 लाख

इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससेअवैध शराब के संबध में पूछताछ की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही  जब्त किए वाहन से कुल 275 पेटी शराब बरामद की है. इस बरामद शराब की बाजार कीमत 18 लाख बताई जा रही है. वहीं, बरामद कंटेनर की कीमत 17 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: कांग्रेस नेता अजय सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, भाजपा नेता ने थमाया इतने करोड़ का नोटिस 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com