Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में प्रदेश के छोटे-छोटे स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है. हाल ही में हुए कांग्रेस के प्रदर्शनों पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा था कि कांग्रेस बिना कारण धरना-प्रदर्शन कर रही है. इस टिप्पणी पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी मुगालते में है, पहले भी बड़ी-बड़ी बातें करने के बाद 2018 के चुनाव में सिर्फ 15 सीटों पर सिमट गई थी. उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ चुके हैं, इसलिए कांग्रेस थानों में जाकर जनता की तकलीफों को उजागर कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता को गुमराह कर रही है और छत्तीसगढ़ की स्थिति बदतर होती जा रही है.
कांग्रेस की कार्यकारिणी पर मचा राजनीतिक घमासान
अजय चंद्राकर ने प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर भी सवाल उठाए थे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस का एक भी जिलाध्यक्ष बीजेपी नेताओं को चैन से सोने नहीं दे रहा.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की तरह संगठन चलाती है और पार्टी की नई कार्यकारिणी जल्द घोषित हो चुकी है.
बीजेपी और संगठन पर भी तीखी टिप्पणी
बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार कमीशन पर चल रही है और जिन्हें भ्रष्टाचार का अनुभव है, वही प्रशिक्षण दे रहे हैं. अजय चंद्राकर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है और चंद्राकर “अपना मानसिक संगठन खो चुके” हैं. बीजेपी के अंदरूनी कलह पर बोलते हुए उपाध्याय ने कहा कि पार्टी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच दूरी बढ़ा चुकी है. बलरामपुर विवाद को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में अधिकारियों को खुली छूट है और वे मोटी रकम मंत्रियों तक पहुंचा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Tourism: कोरिया में पर्यटन को सौगात, CM साय ने झुमका डैम में किया ओपन थिएटर का लोकार्पण
यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha Budget Session 2026: गाय और स्ट्रीट डॉग जैसे मुद्दों पर हंगामा, सदन में दूसरे दिन क्या हुआ?
यह भी पढ़ें : Wildlife Smuggling: शहडोल में वन्यजीव तस्करी पर कार्रवाई; 9 जिलों से 22 आरोपी गिरफ्तार, पैंगोलिन समेत ये मिला
यह भी पढ़ें : Surya Grahan 2026: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज; जानिए क्यों खास है रिंग ऑफ फायर, क्या भारत पर पड़ेगा असर