विज्ञापन
This Article is From May 04, 2024

Crime: देवरानी की हत्या केस में सात साल से फरार चल रही महिला को पुलिस ने पकड़ा, तीन हजार का था इनाम

Gwalior: जिला पुलिस ने एक इनामी महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला सात साल से फरार चल रही थी.

Crime: देवरानी की हत्या केस में सात साल से फरार चल रही महिला को पुलिस ने पकड़ा, तीन हजार का था इनाम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने दी जानकारी

MP Crime: ग्वालियर (Gwalior) की बिजौली थाना पुलिस (Bijauli Police Station) को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने दहेज हत्या (Dowry Killing) के मामले में सात सालों से फरार चल रही महिला को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अपने देवर के साथ बाहर भागने की फिराक में थी. उससे पहले ही महिला आईपीएस थाना प्रभारी ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पकड़ी गई आरोपी की गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपए का इनाम भी घोषित था. बता दें कि आरोपी महिला ज्योति शर्मा पर उसकी ही देवरानी के हत्या का मामला दर्ज है.

मुखबिर से मिली थी सूचना

बिजौली थाना प्रभारी अनु बेनीवाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाने में वर्ष 2017 से दर्ज दहेज हत्या प्रकरण में फरार चल रही महिला आरोपी ज्योति शर्मा अपने देवर के साथ बाहर भागने की फिराक में बड़ागांव हाईवे पुल के पास खड़ी हुई है. इस पर थाना प्रभारी तत्काल फोर्स के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचीं, जिन्होंने वहां मौजूद उक्त महिला आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा. जिसने पूछताछ में उक्त अपराध को अंजाम देना स्वीकार लिया. 

ये भी पढ़ें :- Madhya Pradesh: दो साल से फरार करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले को पुलिस किया गिरफ्तार, ऐसे लगाया आरोपी का पता..

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

थाने के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस की पकड़ में आई महिला ज्योति शर्मा अपनी देवरानी की मौत के मामले में आरोपी है. इस मामले में वह और उसकी सास सहित कुल पांच आरोपी थे. जिनमें से तीन आरोपी घटना के बाद पकड़ लिए गए थे, जबकि सास-बहू फरार हो गई थीं. जिनकी गिरफ्तारी पर 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. बिजौली थाना पुलिस ने बड़ा गांव पुल के पास उसे पकड़ा है और माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है.

ये भी पढ़ें :- स्टेज से लाखों का बैग लेकर फुर्र हुए चोर, शादी में सब खींचते रह गए सेल्फी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com