विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2024

"मुझे नहीं पता कांग्रेस को क्यों दर्द हो रहा", 'लाडली बहनों' के खाते में पैसे भेजने के बाद बोले CM यादव

CM यादव एक समारोह को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की तरफ से शुरू की गई BJP की ‘लाडली बहना' योजना का जिक्र किया. CM यादव ने बताया कि  इस योजना के तहत 1.29 करोड़ लाभार्थियों को 1,576 करोड़ रुपये भेजे गए हैं...लेकिन कांग्रेस को इस पर संदेह था.

"मुझे नहीं पता कांग्रेस को क्यों दर्द हो रहा", 'लाडली बहनों' के खाते में पैसे भेजने के बाद बोले CM यादव
फाइल फोटो

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार की ‘लाडली बहना' योजना के तहत महिलाओं को धनराशि भेजने से कांग्रेस को तकलीफ होती है. CM यादव एक समारोह को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की तरफ से शुरू की गई BJP की ‘लाडली बहना' योजना का जिक्र किया. CM यादव ने बताया कि  इस योजना के तहत 1.29 करोड़ लाभार्थियों को 1,576 करोड़ रुपये भेजे गए हैं. लेकिन कांग्रेस ने इस बात पर संदेह व्यक्त किया था कि क्या नवंबर 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले शुरू की गई योजना, नए मुख्यमंत्री के आने के बाद भी जारी रहेगी. यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार सांकेतिक रूप से ‘माउस के एक क्लिक' से इस योजना के तहत लाडली बहनों के खातों में पैसे भजे. 

मुझे नहीं पता कि जब सरकार पैसे ट्रांसफर करती है तो कांग्रेस नेताओं को दर्द क्यों होता है. कांग्रेस ने कहा कि सरकार ऐसा नहीं करेगी. अब जब सरकार पैसा ट्रांसफर कर रही है तो कहने लगते हैं कि अगली बार ऐसा नहीं होगा. मैं कहता हूं कि हम ऐसा करना जारी रखेंगे और उनका दर्द भी जारी रहेगा. 

डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश

क्षिप्रा में गिरते हैं कितने नाले? जब अधिकारियों को यही नहीं पता तो कैसे साफ होगी नदी?

कांग्रेस के बयान पर BJP का पलटवार

बता दें कि योजना के तहत सरकार प्रत्येक लाभार्थी को प्रति माह 1250 रुपये देती है. इस बीच, कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने दावा किया कि चौहान सरकार के तहत लाभार्थियों की संख्या 1.31 करोड़ थी, और अब यह घटकर 1.29 करोड़ हो गई है. वहीं, मिश्रा के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए, राज्य भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ‘‘झूठ की फैक्टरी'' है. उन्होंने डेटा साझा करते हुए कहा कि तमाम कारणों से पिछले साल सितंबर से लाभार्थियों की संख्या में 1.75 लाख की गिरावट आई है. अग्रवाल ने कहा कि अन्य बातों के अलावा, लगभग 1.56 लाख महिलाएं 60 वर्ष की आयु पार करने के बाद अपात्र हो गईं, जबकि 18,000 से अधिक महिलाओं ने लाभ छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें एक आस्था ऐसी भी ! राम मंदिर उद्घाटन के बाद 32 साल पुराना मौन व्रत तोड़ेंगी 'दादी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com