विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

न AC, न कूलर ! 35 डिग्री टेंपरेचर में MP के ऊर्जा मंत्री तोमर टेंट में गुजार रहे हैं रात, कहा- 1 महीने तक ऐसा ही करूंगा

MP News: ऊर्जा मंत्री  तोमर ने शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से एक पहल की है. एसी के बजाय टेंट के नीचे रात गुजारी ऐसा वे करीब एक महीनें तक करेंगे. 

न AC, न कूलर ! 35 डिग्री टेंपरेचर में MP के ऊर्जा मंत्री तोमर टेंट में गुजार रहे हैं रात, कहा- 1 महीने तक ऐसा ही करूंगा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अलग अंदाज एक बार फिर से देखने को मिला. उन्होंने तपती गर्मी में भी अपने घर के बाहर टेंट के नीचे रात गुजारी. दरअसल उन्होंने खुद ये फैसला लिया है कि वे एसी का उपयोग नहीं कर करेंगे. 

दरअसल मंत्री का कहना है कि एयर कंडीशनर (एसी) के अत्यधिक उपयोग से बड़े पैमाने पर हो रहे कार्बन उत्सर्जन से पर्यावरण को नुकसान  पहुंच रहा है. शहरवासियों को जागरुक करने के उद्देश्य से एक महीने तक एसी में नहीं सोने का फैसला किया है.

जून के पहले दिन यानि रविवार की तपती रात ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में कांचमिल स्थित अपने घर के सामने स्थित पार्क में साधारण से टेंट में लगे पंखे के साथ बिताई. ऊर्जा मंत्री  तोमर जब टेंट में पंखे के बीच रात गुजारने पहुंचे तो स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक वहां जमा हो गए और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस पुनीत पहल में हम सब पूरा सहयोग करेंगे.  मंत्री  तोमर ने देर रात तक सामूहिक रूप से सीताराम संकीर्तन किया और सभी के प्रति अभिवादन कर टेंट में सोने के लिए चले गए. 

ये भी पढ़ें पहली बार ससुराल आईं मंत्री तो क्या हुआ था उनके साथ? NDTV से बातचीत में किया बड़ा खुलासा 

मंत्री ने ये फैसला भी लिया 

मंत्री ने शहरवासियों को वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण के प्रति सजग करने के लिए खुद एक माह तक ई-स्कूटी से चलने का फैसला भी लिया है. साथ ही शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पुनीत पहल में शामिल होकर अपने शहर को प्रदूषण मुक्त व साफ-सुथरा बनाने के लिए आगे आएं. 

ये भी पढ़ें "मां और भाई ने गर्भपात करवाया, युवक पर जो आरोप लगाए सब झूठे थे..." लड़की ने पलट दिया पूरा बयान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com