विज्ञापन

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'शतक', CM मोहन ने सोशल मीडिया पर खुद साझा की जानकारी

Movie Shatak: आरएसएस की 100 साल की यात्रा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘‘शतक: संघ के 100 वर्ष को मध्य प्रदेश की मनोरंजन कर मुक्त घोषित करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा और मूल्यों की परंपरा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने फिल्म को राज्य में कर-मुक्त घोषित किया है. फिल्म सिनेमा थियेटर में 19 फरवरी को रिलीज हुई है.

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'शतक', CM मोहन ने सोशल मीडिया पर खुद साझा की जानकारी
MOVIE SHATAK BECOME TAX-FREE IN MP

Tax Free Movie: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) पर आधारित फिल्म 'शतक' मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूरे मध्य प्रदेश में फिल्म शतक को ट्रैक्स फ्री होने की सूचना सोशल मीडिया साइट एक्स पर खुद साझा किया. सीएम मोहन ने आगे बताया कि वो खुद मंगलवार की रात 8 बजे फ़िल्म शतक को देखने जाएंगे.

आरएसएस की 100 साल की यात्रा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘‘शतक: संघ के 100 वर्ष को मध्य प्रदेश की मनोरंजन कर मुक्त घोषित करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा और मूल्यों की परंपरा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने फिल्म को राज्य में कर-मुक्त घोषित किया है. फिल्म सिनेमा थियेटर में 19 फरवरी को रिलीज हुई है.

ये भी पढ़ें-टीकमगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पति की गजब बेइज्जती, बीच मीटिंग में सीएमओ ने दिखाया बाहर का रास्ता!

सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'शतक'  

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर फ़िल्म शतक के टैक्स फ्री होने की सूचना साझा करते हुए लिखा, फिल्म 'शतक' को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री की गई है. यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है. फिल्म 'शतक' संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है.

राजस्थान में टै्क्स फ्री है ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 

गौरतलब है आशीष मॉल द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म शतक में नामी अभिनेता सचिन पिलगांवकर और गोविंद पांडे मुख्य भूमिका निभाई हैं. वीर कपूर और आशीष तिवारी द्वारा प्रोड्यूस्ड फिल्म शतक लगभग 25 करोड़ के बजट से बनाई गई है. माना जा रहा है कि एमपी में टैक्स फ्री होने से फिल्म और दर्शक मिलेंगे. फिल्म राजस्थान में भी टै्क्स फ्री घोषित है.

ये भी पढ़ें-Viral Reel: 'शक्ल अच्छी नहीं तो क्या, सरकारी नौकरी तो है' वायरल वीडियो से खतरे में आया 6 ट्रेनी आरक्षकों का भविष्य

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close