विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

'ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार, रिश्तों में विश्वास और खुद की तलाश की इमोशनल कहानी

Na Jaane Kaun Aa Gaya Latest: 2 मिनट 26 सेकंड का यह ट्रेलर एक दिल छू लेने वाली लाइन से शुरू होता है. 'प्यार बड़ी कमाल की फीलिंग्स होती है', इसके साथ ही जतीन सरना और मधुरिमा रॉय की मासूम और खूबसूरत लव स्टोरी की झलक सामने आती है.

'ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार, रिश्तों में विश्वास और खुद की तलाश की इमोशनल कहानी
bollywood news

Na Jaane Kaun Aa Gaya Latest: फिल्म ना जाने कौन आ गया (Na Jaane Kaun Aa Gaya) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है. जतीन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर  दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन विकास अरोड़ा ने किया है. जतीन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी के साथ निर्माता पूजा अरोड़ा, को-प्रोड्यूसर रीत अरोड़ा और निर्देशक विकास अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत की. वहीं निर्माता विपुल धवन ने  अपनी शुभकामनाएं भेजीं. इवेंट का माहौल फिल्म की भावनात्मक और जोशीला नजर आया.

खूबसूरत लव स्टोरी 

2 मिनट 26 सेकंड का यह ट्रेलर एक दिल छू लेने वाली लाइन से शुरू होता है. 'प्यार बड़ी कमाल की फीलिंग्स होती है', इसके साथ ही जतीन सरना और मधुरिमा रॉय की मासूम और खूबसूरत लव स्टोरी की झलक सामने आती है. उत्तराखंड की वादियों में फिल्माए गए रोमांटिक सीन इस प्रेम कहानी को और भी खूबसूरत बना देते हैं. बर्फ से ढकी पहाड़ियां, शांत झीलें और प्यार भरे पल, ट्रेलर का हर फ्रेम इमोशन से भरपूर है. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री बेहद नैचुरल और दिल को छू लेने वाली लगती है. ट्रेलर के अगले दृश्य में  कुछ इंटेंस फ्लैशबैक सीन के जरिए प्रणय पचौरी के किरदार की एंट्री होती है, जो इस प्रेम कहानी को एक जटिल लव ट्राएंगल में बदल देती है. मधुरिमा रॉय के साथ उनका रिश्ता कहानी में नया मोड़ और भावनात्मक टकराव लेकर आता है. ट्रेलर में प्यार, तकरार, अधूरापन और खुद को तलाशने की जद्दोजहद को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. खासतौर पर जतीन सरना और प्रणय पचौरी के बीच के टकराव वाले सीन और दमदार डायलॉग्स काफी प्रभाव छोड़ते हैं. ट्रेलर के आखिर में एक संवाद गूंजता है.

इमोशनल लव स्टोरी

कुल मिलाकर, ना जाने कौन आ गया का ट्रेलर एक ऐसी इमोशनल लव स्टोरी है. जो सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि रिश्तों की सच्चाई और खुद की तलाश की कहानी भी बताती है. दमदार अभिनय, खूबसूरत लोकेशन, इंटेंस डायलॉग्स और दिल छू लेने वाला संगीत की झलक ट्रेलर में देखी जा सकती है. फिल्म  6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें : ‘अस्सी' में फिर दिखी तापसी पन्नू की वही दमदार और बेबाक पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close