Holi Water Baloons: राजधानी रायपुर में गाड़ी में बैठकर राहगीरों पर पानी से भरा गुब्बारा फेंकना युवकों को तब भारी पड़ गया जब रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया और चालक समेत युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की. वायरल वीडियो में युवक सड़क पर चल रहे राहगीरों पर वाटर बलून फेंकते हुए कैद हुए हैं.
ये भी पढ़ें-Viral Reel: 'शक्ल अच्छी नहीं तो क्या, सरकारी नौकरी तो है' वायरल वीडियो से खतरे में आया 6 ट्रेनी आरक्षकों का भविष्य
वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर पानी वाले गुब्बारे मार रहे थे युवक
घटना बीते 2 मार्च की है, जब हैरियर कार पर सवार युवक थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले रास्ते में वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर सड़क के किनारे चल रहे राहगीरों पर पानी वाले गुब्बारे मार रहे थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वाटर बलून मारे जाने से राहगीरों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था.
होली से पहले पानी वाले गुब्बारे ने किया अंदर
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) March 3, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 4 पहिया वाहन हैरियर में सवार युवक राहगीरों पर वाटर बलून मारते हुए दिख रहे हैं. हैरियर गाड़ी की छत यानी सनरूफ से बाहर निकलकर युवक आसपास चल रहे राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकते नजर आ रहे हैं. वायरल… pic.twitter.com/crhf1I7x63
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने हैरियर कार को जब्त किया
रिपोर्ट के मुताबिक राहगीरों पर वाटर बलून फेंकने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और चार पहिया वाहन में युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हैरियरर कार को जब्त कर लिया और कार में सवार होकर कार की छत से राहगीरों पर वाटर बलून फेंकने के आरोपी सभी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
ये भी पढ़ें-टीकमगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पति की गजब बेइज्जती, बीच मीटिंग में सीएमओ ने दिखाया बाहर का रास्ता!

रायपुर पुलिस द्वारा जब्त की गई हैरियर कार
चालक समेत आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
गौरतलब है वायरल वीडियो में टाटा हैरियर गाड़ी नंबर सीजी/04/पी डबल्यू/8922 पर सवार युवकों और वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने थाना गुढ़ियारी में विभिन्न धाराओं में केस रजिस्टर कर कार मालिक विजय कुकरेजा निवासी देवपुरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपी युवकों के खिलाफ बीएमएस की धारा 100/26 और 281 बीएनस के तहत के दर्ज किया है.