विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2024

MP News: 'जहर' मिले पानी की सप्लाई होने से एमपी में मचा कोहराम, अब तक इतने लोग पहुंचे अस्पताल

Big Negligence: टंकी का दूषित पानी पीने से 12 से अधिक लोग बीमार हो गये. इन्हें गांव से चिकित्सालय में लाया गया, जहां इनका इलाज जारी है. पानी में जहरीला पदार्थ होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

MP News: 'जहर' मिले पानी की सप्लाई होने से एमपी में मचा कोहराम, अब तक इतने लोग पहुंचे अस्पताल
टंकी का पानी पीने से अचानक बीमार हुई लोग

Negligence In Morena: एमपी (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) में दूषित पानी (Contaminated Water) पीने से कई लोग बीमार हो गए. शनिवार की सुबह रामपुर कस्बे के सिमरोदा किरार में अचानक उल्टी-दस्त का लोग शिकार हो गए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर (CHC Rampur) को इसकी सूचना दी. ग्रामीणों ने बीमारी फैलने की समीक्षा में पाया कि जिन लोगों ने टंकी के पानी का उपयोग किया है, वही लोग बीमार हुए. टंकियों की जांच में पानी सफेद पाये जाने पर ग्रामीणों ने जहरीला पदार्थ पानी में डालने की आशंका जताई. 

 टंकियों का पानी हो चुका सफेद

ग्रामीणों ने जहरीला पदार्थ पानी में डालने की आशंका जताई है.

ग्रामीणों ने जहरीला पदार्थ पानी में डालने की आशंका जताई है.

गांव सिमरोदा किरार के निवासी राधेश्याम धाकड़ और पप्पू धाकड़ के घर के सामने एक-एक हजार लीटर की सीमेंट से बनी पानी की दो टंकियां रखी गई. ग्रामीण बीते 5 वर्षों से इसी टंकी के पानी का उपयोग कर रहे हैं. बीती रात ग्रामीणों ने पानी का उपयोग करने वालों पर प्रतिकूल असर नहीं देखा, जिन लोगों ने आज सुबह पानी का उपयोग किया है, वो सब बीमार हो गए हैं. उल्टी-दस्त, बुखार से पीड़ित हो गये. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. रामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पाया कि टंकियों का पानी सफेद हो चुका. 

ये भी पढ़ें- MP News: सागर के इस युवा किसान ने किया बड़ा कारनामा, अपने बगीचे में उगा दिए दुनिया भर के 32 प्रकार के आम

पानी पीते ही लोग हो रहे बीमार

पुलिस टीम ने पीएचई विभाग (PHE Department) को भी पानी की जांच के लिए सूचित किया. ग्रामीण ने बताया कि कई वर्षों से इन टंकियों से ग्रामीण जन पानी पी रहे हैं. संभवत: पानी में कीटनाशक मिलाया गया, जिससे ग्रामीणों में टंकी का पानी उपयोग करने के बाद बीमारी फैल रही है. राधेश्याम धाकड़ ने कहा कि उन्हें कैलारस में सूचना मिली थी कि पानी पीते ही लोग बीमार हो रहे हैं, और तत्काल गांव में आये हैं. जांच होने के बाद ही स्थिति का पता चलेगा. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद ठाकुर ने कहा कि घर के सामने रखी पानी की टंकी में स्मेल आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. संबंधित विभाग को सूचना दी गई. जांच में आये तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- MP News: अवैध कॉलोनाइजर्स पर कसा शिकंजा, कलेक्टर ने 14 आरोपियों को भेजा नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com