विज्ञापन

कथित 'लव जिहाद' के नाम पर होटल में उधम मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने एफआईआर कर शुरू की कार्रवाई

भोपाल में कथित 'लव जिहाद' के नाम पर एक होटल में जबरन घुसकर हंगामा करने वाले हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मारवाड़ी रोड स्थित श्री बालाजी होटल की है, जहां 18 मई की शाम भानु हिंदू, रावी और उनके 10-15 साथियों ने एक मुस्लिम युवक और हिंदू महिला के होने का दावा करते हुए कमरों की तलाशी लेने की जिद की.

कथित 'लव जिहाद' के नाम पर होटल में उधम मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने एफआईआर कर शुरू की कार्रवाई
भोपाल: कथित 'लव जिहाद' के नाम पर होटल में उधम मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने एफआईआर कर शुरू की कार्रवाई
AI Generated

कथित 'लव जिहाद' के नाम पर होटलों में छापा मारने और उधम मचाने वाले हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ गुरुवार को भोपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. दरअसल, ये युवक एक होटल में हंगामा कर रहे थे. युवक  कथित 'लव जिहाद' के आरोप में एक होटल में जबरन घुसकर तलाशी लेने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे. लिहाजा, तंग आकर होटल मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर भानु हिंदू और रावी समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मारवाड़ी रोड स्थित श्री बालाजी होटल की है.

बताया जा रहा है कि युवक अचानक होटल पहुंचे और होटल के कमरों की तलाशी लेने की जिद करने लगे. हालांकि, इस दौरान युवकों के साथ पुलिस नहीं थी. लिहाजा, होटल संचालक राजकुमार वर्मा की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत के मुताबिक यह घटना 18 मई की शाम करीब 4 बजे की है. उस समय संचालक होटल में मौजूद नहीं थे. इसी दौरान भानु हिंदू, रावी और उनके साथी होटल पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद स्टाफ से दावा किया कि होटल के एक कमरे में कोई मुस्लिम युवक किसी हिंदू महिला को लेकर आया है. इसी कथित 'लव जिहाद' के शक का हवाला देते हुए उन्होंने पूरे होटल की तलाशी लेने की मांग की.

स्टाफ ने जताया विरोध तो दी धमकी

मना करने के बावजूद युवकों ने कमरों को खंगाला और अस्त व्यस्त कर दिया. जब होटल के कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं से कानूनन तलाशी लेने के अधिकार या अनुमति पत्र के बारे में पूछा, तो उन्होंने उसकी अनदेखी कर दी. कार्यकर्ता जबरन होटल के अंदर घुस गए और एक-एक कर कमरे की चेकिंग शुरू कर दी. इस दौरान उन्होंने कमरों के सामान को भी अस्त-व्यस्त कर दिया. हालांकि, काफी खोजबीन और खुले कमरों की जांच के बाद भी उन्हें वहां कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक जोड़ा नहीं मिला. इस हंगामे को देखने के लिए होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी.

यह भी पढ़ें- प. बंगाल के स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य करने का विरोध शुरू,  दारुल उलूम फिरंगी महल के मौलाना सुफियान ने फैसले को बताया संविधान के खिलाफ

इस बीच होटल के संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. संचालक ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं. कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए  भानु हिन्दू सहित करीब 10 से ज्यादा दूसरे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- Bandra Bulldozer Action: बांद्रा डिमोलिशन के दौरान भारी बवाल, पत्थरबाजी मामले में अब तक 16 गिरफ्तार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close