विज्ञापन

Gwalior Rehab Center Suicide: नशा मुक्ति केंद्र में रेलवे के रिटायर अधिकारी ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही झांसी से आए थे 

Gwalior De-Addiction Center Case: ग्वालियर के निदान नशामुक्ति केंद्र में झांसी के रहने वाले रिटायर्ड रेल अधिकारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. दो दिन पहले ही वे झांसी से आकर यहां भर्ती हुए थे.

Gwalior Rehab Center Suicide: नशा मुक्ति केंद्र में रेलवे के रिटायर अधिकारी ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही झांसी से आए थे 

Gwalior Rehab Center Suicide: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल स्थित 'निदान नशामुक्ति केंद्र' में इलाज के लिए भर्ती कराए गए रेलवे के एक रिटायर्ड अधिकारी राजकुमार जाटव (62 वर्षीय) ने बीती रात शौचालय के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद नशामुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. यह केंद्र सार्थक शर्मा का बताया गया है. सुसाइड से पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें बुजुर्ग कुर्सी पर आराम से बैठे नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 'फायदा उठाने के लिए बनाए प्रेम संबंध..' ट्विशा से सास ने पूछे थे अभद्र सवाल? भाई से 10 मिनट की बातचीत का ऑडियो

दो दिन पहले भर्ती हुए थे?

जांच अधिकारी अतुल सिंह चौहान ने बताया कि राजकुमार की मौत की सूचना रात में अस्पताल प्रबंधन ने दी. थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और केंद्र के कर्मचारियों से पूछताछ की. केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि राजकुमार को वे दो दिन पूर्व इलाज के लिए लाए थे.

'ट्विशा ने जिस फोन में सबूत जुटाए उसे छिपाया गया', दोस्त प्राची ने किए बड़े खुलासे, कटघरे में क्यों PM रिपोर्ट?

बाथरूम जाने का कहकर लगा ली फांसी 

वृद्ध दोपहर तीन बजे शौचालय जाने की बात बोलकर केंद्र के बाथरूम में गए. कुछ देर तक जब बुजुर्ग लौटकर नहीं आए स्टाफ ने जाकर देखा तो देखा वह फांसी पर लटके मिले. केंद्र के कर्मचारी उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए जहां से रात में उनकी मौत की सूचना पुलिस को दी गई. वृद्ध की मौत की सूचना उनके परिजनों को भी झांसी दे दी गई थी. परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com