विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2025

Indore : सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न, महापौर भार्गव बोले- मील का पत्थर साबित होगी ये रोड

Indore Municipal Corporation : इंदौर नगर निगम क्षेत्र में स्टार चौराहा से जमजम चौराहा तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया. जानें इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने क्या कहा है.

Indore : सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न, महापौर भार्गव बोले- मील का पत्थर साबित होगी ये रोड

MP News In Hindi : मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निमग में इन दिनों सड़कों को बेहतर किया जा रहा है. वहीं,  स्टार चौराहा से जमजम चौराहा तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है. अब जल्द क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी. बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हर्डिया, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और निगम के अधिकारी मौजूद रहें. स्थानीय लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. बता दें,  30 करोड़ की लागत से मास्टर प्लान के अंतर्गत स्टार चौराहा से जमजम चौराहा तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है.  

 30 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी ये सड़क

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा विधानसभा पांच के अंतर्गत स्टार चौराहे से जमजम चौराहे तक तीस करोड़ की लागत से बनने वाली मास्टर प्लान की सड़क का लंबे समय से इंतजार चल रहा था. इस सड़क का निर्माण दो किलोमीटर लंबा और तीस मीटर चौड़ा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों के लिए मतदान संपन्न, EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत; जानिए कब आएगा रिजल्ट

सिंहस्थ की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी ये सड़क 

महापौर भार्गव द्वारा स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क भविष्य के इंदौर के लिए मील का पत्थर साबित होगी और आगामी सिंहस्थ की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण होगी.

ये भी पढ़ें- बाइक सवार आदिवासी युवक को डंपर ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com