विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2025

भिंड में कलेक्टर-विधायक विवाद पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, जानें किसने क्या कहा?

MP News: भिंड में कलेक्टर और विधायक के बीच हुआ विवाद राजनीतिक मुद्दा बन गया है. इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों आमने-सामने हैं. 

भिंड में कलेक्टर-विधायक विवाद पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, जानें किसने क्या कहा?

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के भिंड  जिले में खाद संकट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है. बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं. 

बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच के विवाद के बाद मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह की सालों से चली आ रही प्रतिद्वंद एक बार फिर उभर कर सामने आ गई. पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने बीजेपी विधायक को जमकर घेरा. पूर्व मंत्री ने कलेक्टर का समर्थन करते हुए बीजेपी विधायक पर जमकर आरोप लगाया. 

पूर्व मंत्री ने विधायक को घेरा 

पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पर हमला बोला. उनका कहना है कि खाद का मुद्दा सिर्फ बहाना है. असली वजह रेत चोरी है. जब कलेक्टर ने इस अवैध गतिविधि को रोका, तो विधायक बौखला गए. पूर्व मंत्री ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब उन्होंने ऐसा किया हो. इससे पहले भी विधायक एक आईपीएस अफसर से उलझ चुके हैं. पूर्व मंत्री बोले कलेक्टर क्या घर से खाद दे देगा.

BJP विधायक ने दिया करारा जवाब

बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह का कहना है कि वही राकेश चौधरी है जो कांग्रेस को धोखा देकर बीजेपी में आए, बीजेपी को धोखा देकर कांग्रेस में आए. महाराज के चरणों मे गिड़गिड़ाए. उनमें हिम्मत नहीं जो स्कूल चलाता हो. राकेश चौधरी का मकान भिंड ऋषि की जमीन पर  बना हुआ है. उनके पेट्रोल पंप है. राकेश चौधरी कई बार हमसे हार चुके है. कभी विधायक नही बन पाए. उनकी पीड़ा स्वाभाविक है. बीजेपी विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का समर्थन किया। उनका कहना है कि कांग्रेसी अच्छा बोले। उनको धन्यवाद बोल रहे है। बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के इस बयान पर उनके घर के सामने पुतला दहन किया. इस दौरान पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने पर झूमा झटकी हुई. मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. 

ये भी पढ़ें पुलिस विभाग के RI सस्पेंड, कांस्टेबल से मारपीट के बाद SP ने की कार्रवाई, दूसरे जिले के ASP करेंगे जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com