विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2025

Bhind News: भिंड में प्रसाद खाने से 70 से अधिक लोग बीमार, 15 अस्पताल में भर्ती

Prasad Case Bhind: भिंड जिले के अम्लेहड़ी गांव में पूजा के बाद बांटे गए पुआ खाने से लोगों की तबीयत अचानक बीगड़ गई. इसके बाद 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Bhind News: भिंड में प्रसाद खाने से 70 से अधिक लोग बीमार, 15 अस्पताल में भर्ती
भिंड जिले में प्रसाद खाने से लोगों की तबीयत खराब

Bhind News in Hindi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड के बरोही थाना क्षेत्र के अम्लेहड़ी गांव में एक धार्मिक आयोजन में बांटी गई प्रसादी खाने से 70 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं. इनमें से 15 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन-फानन में पहुंची. प्रसादी के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं.

प्रसाद खाने से बिगड़ी गांव के लोगों की तबीयत

प्रसाद खाने से बिगड़ी गांव के लोगों की तबीयत

क्या है प्रसाद खाकर बीमार होने का पूरा मामला?

दरअसल, अमहलेड़ी गांव के रहने वाले राधाकृष्ण तोमर ने अपने 11 महीने के बेटे शौर्य के लिए पूजा-पाठ रखवाया था. इस अवसर पर करीब 10 किलो आटे से पुए बनवाकर गांव में बांटे थे. ये पुए बाजार से खरीदे गए 'आयशा' ब्रांड के घी से बनाए गए थे. घी के डिब्बे पर किसी भी प्रकार का गुणवत्ता चिह्न नहीं था. प्रसाद खाने के कुछ घंटे बाद ही लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायतें शुरू हो गईं. स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी.

ये भी पढ़ें :- पहली बारिश में ही बह गई 28 लाख की सड़क, ऐसे हुआ था कंक्रीट की सड़क पर डामरीकरण का खेला

स्वास्थ्य विभाग का एक्शन

मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम रात को मौके पर पहुंची. टीम ने पुए, घी और पूड़ी के सैंपल लिए. इसे जांच के लिए लैब भेजा गया है. सीएमएचओ डॉ. यादव ने बताया कि गांव में तीन दिन तक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा. लैब रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी. इधर, शिकायत के बाद घी बेचने वाला दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक हब बनाने पर निजी निवेशकों को मिलेगा ₹140 करोड़ तक अनुदान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com