विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

पहले तीन बार गर्भपात, फिर प्रेम विवाह... अब अचानक गायब हो गया प्रेमी युवक, परेशान युवती पहुंची SP ऑफिस

Balaghat News: लगातार विवाह का दबाव बनाए जाने पर 27 अक्टूबर 2025 को बालाघाट शहर के कालीपुतली चौक स्थित हनुमान मंदिर में युवक गुर्दे ने अपने जीजा अनिल डोंगरे और दिनेश नारनौरे की मौजूदगी में उससे विवाह किया. इसके बाद युवक किराये के कमरे में एक माह तक रखा. वहीं युवक दस्तावेज तैयार होने के बाद ससुराल ले जाने का आश्वासन देता रहा.

पहले तीन बार गर्भपात, फिर प्रेम विवाह... अब अचानक गायब हो गया प्रेमी युवक, परेशान युवती पहुंची SP ऑफिस

Madhya Pradesh News: बालाघाट जिले से प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है. लांजी थाना के ग्राम घोटी की रहने वाली युवती और ग्राम खजरी के रहने वाला युवक ने प्रेम विवाह किया. हालांकि शादी के कुछ महीने बाद उसका पति शादी अचानक गायब हो गया. परेशान युवती आज एसपी ऑफिस पहुंची है और न्याय की गुहार लगाई है. 

बालाघाट जिले के लांजी थाना अंतर्गत ग्राम घोटी की रहने वाली युवती की ग्राम खजरी के रहने वाले युवक से प्रेम हो गया. युवती साल 2019 से खजरी निवासी युवक को जानती है. दोनों के बीच प्रेम हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली. युवती का आरोप है कि इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन युवक ने जबरन दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. 

युवक युवती ने मंदिर में रचाई थी शादी

लगातार विवाह का दबाव बनाए जाने पर 27 अक्टूबर 2025 को बालाघाट शहर के कालीपुतली चौक स्थित हनुमान मंदिर में युवक ने अपने जीजा की मौजूदगी में उससे विवाह किया. युवती ने विवाह के फोटोग्राफ और विवाह कराने वाले पुरोहित का पत्र भी सबूत के तौर पर दिखाया. विवाह के बाद युवक ने उसे बालाघाट के अनिराम मुंजारे के घर किराये के कमरे में लगभग एक माह तक रखा और दस्तावेज तैयार होने के बाद घर ले जाने का आश्वासन देता रहा.

युवती ने ससुराल वालों पर लगाई गंभीर आरोप

युवती का कहना है कि इससे पहले वह एक सप्ताह तक ग्राम खजरी स्थित युवक के घर पर रह चुकी है, जहां परिवार वालों ने उसे भोजन तक नहीं दिया. तबीयत बिगड़ने पर उसने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और सिविल अस्पताल लांजी में एक सप्ताह तक भर्ती रही.

अचानक गायब हो गया युवक

युवती के अनुसार, जब उसने थाने में शिकायत की बात कही तो युवक ने विवाह किया. परंतु एक माह साथ रखने के बाद जब वह घर चलने की जिद करने लगी तो उसे दो दिनों तक बस स्टैंड पर रखा और फिर युवक अचानक गायब हो गया. इसके बाद युवती ग्राम खजरी पहुंची और ससुराल में प्रवेश का प्रयास किया, लेकिन युवक की मां और भाई ने उसका सामान फेंक दिया और मारपीट कर घर से भगा दिया.

मीनाक्षी का आरोप है कि वो दो से तीन बार थाना लांजी पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. उसने पुलिस पर ससुराल पक्ष से पैसे लेकर मामला दबाने का आरोप भी लगाया है. युवती का कहना है कि उसके ससुराल वाले पति को छिपा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नायब तहसीलदार, कलेक्टर से IAS कैडर तक: जहां मिली कमान वहां किया कमाल, जानिए प्रमोशन से IAS बने वीरेंद्र बहादुर पंचभाई की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com