Bonded Labor Free in Raisen: रायसेन जिला मुख्यालय के आसपास बड़ी संख्या में अवैध ईंट भट्टे संचालित होने का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है. जिले में करीब 200 से अधिक अवैध ईंट भट्टे चलने की जानकारी प्रशासन को मिली थी, जहां मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हुए थे और कई जगह बाल मजदूरों से भी काम लिया जा रहा था. इन्हीं में से भोपाल रोड स्थित केवटी गांव के अवैध ईंट भट्ठे पर काम कर रहे एक नाबालिक ने गुरुवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को लिखित शिकायत दी. शिकायत में नाबालिक ने आरोप लगाया कि उसे 8वीं कक्षा की परीक्षा देने से रोक दिया गया और परीक्षा में शामिल होने की बात कहने पर उसके साथ अभद्रता की गई.

Bonded Labor Free: प्रशासन की कार्रवाई
देर रात तक छापेमार कार्रवाई, 40 से 50 मजदूर मिले कर्ज में दबे
शिकायत मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और राजस्व विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित कई टीमों ने संयुक्त रूप से ईंट भट्ठे पर छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान वहां 12 परिवारों के 40 से 50 मजदूर काम करते मिले, जिनमें अधिकांश कर्ज में डूबे हुए थे. कुछ परिवारों पर कर्ज की रकम 10 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक पाई गई. प्रशासनिक टीम ने सभी मजदूरों से पूछताछ की, उनके दस्तावेजों और कर्ज से जुड़े तथ्यों की जांच की. यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही.

Bonded Labor Free: बंधुआ मजदूर मुक्त
तीन परिवारों को बंधुआ मजदूरी से मुक्ति
छापेमारी के बाद प्रशासन ने शिकायतकर्ता नाबालिक समेत तीन परिवारों को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया. नाबालिक ने बताया कि उसके परिवार ने बड़े भाई की शादी के लिए 70 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जो न चुका पाने के कारण बढ़कर एक लाख रुपये हो गया. जब परिवार ने दूसरी जगह काम पर जाने की कोशिश की, तो ईंट भट्ठा संचालक विजय कुमार गुप्ता ने उन्हें रोक दिया और वहीं काम करने के लिए बाध्य किया. प्रशासन अब मामले में आगे की जांच कर रहा है और अवैध भट्टों पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज करने की तैयारी में है.
यह भी पढ़ें : Cyber Fraud: शिवपुरी में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़; लग्जरी कारें व करोड़ों की संपत्ति बरामद, ऐसे फंसाते थे
यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्रवाई; आरोपी गिरफ्तार, ऐसे लगा रहे थे दांव
यह भी पढ़ें : Sex Education Controversy: सागर विश्वविद्यालय में सेक्स एजुकेशन कार्यक्रम पर बवाल, AISF-ABVP में टकराव
यह भी पढ़ें : Kinnar Jihad: किन्नर अखाड़ा संस्थापक का दावा; इंदौर से चल रहा ‘किन्नर जिहाद' नेटवर्क, PM-CM से शिकायत