विज्ञापन

Betul Triple Murder: 'खूंखार' है मां-बाप और भाई का हत्यारा 12वीं टॉपर, अस्पताल में पलंग तोड़ा, बेहोश कर ग्वालियर भेजा गया, जानें कहानी

Betul Triple Murder Case: बैतूल जिले में माता-पिता और भाई की हतया के आरोपी को ग्वालियर जेल भेज दिया गया है. उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वह कभी भी किसी भी बात पर हिंसक हो जाता है, फिर जो हाथ लगे उससे सामने वाले व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करता है.  

Betul Triple Murder: 'खूंखार' है मां-बाप और भाई का हत्यारा 12वीं टॉपर, अस्पताल में पलंग तोड़ा, बेहोश कर ग्वालियर भेजा गया, जानें कहानी

Betul Crime News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के सावंगा गांव मां-बाप, भाई और बिल्ली की हत्या का आरोपी 12वीं टॉपर दीपक धुर्वे साइको किलर है. 18 फरवरी की रात उसने अपने घर में खूनी खेल खेलकर पूरे परिवार को खत्म कर दिया. वह अपने पांच साल के भांजे को भी मारनाद चाहता था, लेकिन उसने छिपकर अपनी जान बचा ली. 

अस्पताल का पलंग भी तोड़ दिया

ट्रिपल मर्डर के सामने आने के बाद आरोपी दीपक धुर्वे को पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट के आदेश पर उसे दो दिन के लिए बैतूल जिला अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया था. इस दौरान भी उसका खूंखार रूप देखने को मिला. आरोपी दीपक ने अस्पताल का पलंग तक तोड़ डाला, जिससे अस्पताल में मौजूद स्टाफ भी दहशत में आ गया.  

जो बच्चा बचा उससे लिपटकर रोते परिजन.

जो बच्चा बचा उससे लिपटकर रोते परिजन.

कभी भी हो जाता है हिंसक 

आरोपी दीपक का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वह कभी भी किसी भी बात पर आवेश में आकर हिंसक हो जाता है और फिर जो हाथ लगे उससे सामने वाले व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करता है.  

भिंड में भीषण हादसा, 5 की मौत, 6 गंभीर, बारातियों को छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर

बेहोशी की हातल में लेकर गई 11 पुलिसकर्मियों की टीम  

आरोपी को बैतूल जेल में रखने में भी समस्या थी, क्योंकि यहां मानसिक रोगी कैदियों के लिए अलग सेल नहीं है. ऐसे में कोर्ट के आदेश पर आरोपी दीपक धुर्वे को गवलियर जेल भेजा गया है. इसके लिए भी पुलिस को उसे बेहोश करवाना पड़ा. साथ ही 11 पुलिसकर्मियों के साथ उसके दो परिजनों को भी भेजा गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी दीपक का इलाज किया जाएगा और वह न्यायिक अभिरक्षा में रहेगा.  

Betul Triple Murder Case: जानिए, बैतूल ट्रिपल मर्डर केस की कहानी 

बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सांवगा गांव में 19 फरवरी 2026 की देर रात आरोपी दीपक धुर्वे ने परिवार के तीन सदस्यों मां कमलती धुर्वे, पिता राजू धुर्वे और छोटे भाई दिलीप धुर्वे को लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. उसने घर में मौजूद 5 वर्षीय भांजे विजय पर भी हमला किया, लेकिन मौका मिलते ही वह छिप गया. जिससे उसकी जान बच गई. इस बीच आरोपी की नजर घर की पालतू बिल्ली पर पड़ी तो उसने उसे भी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. 20 फरवरी की सुबह एक ग्रामीण किसी काम से राजू धुर्वे के घर पहुंचा तो खून से सने शव देखकर दंग रह गया. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर का खौफनाक नजारा देखकर दंग रह गई. घर खून से सने तीन शव पड़े थे और आरोपी दीपक धुर्वे भी वहां मौजूद था. 

12वीं टॉपर बना हैवान! मां‑पिता‑भाई और पालतू बिल्ली को मार डाला, 5 साल के भांजे ने छिपकर बचाई जान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close