विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2026

Abhyudaya Madhya Pradesh Quiz :  22 विजेताओं को CM मोहन ने ई स्कूटी देकर किया सम्मानित

Abhyudaya Madhya Pradesh Quiz Winner: अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की साइंस सिटी में तारामंडल का सभी बच्चों को अवलोकन करना चाहिए, जहां अंतरिक्ष विज्ञान के संबंध में रोचक ढंग से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं.

Abhyudaya Madhya Pradesh Quiz :  22 विजेताओं को CM मोहन ने ई स्कूटी देकर किया सम्मानित

Abhyudaya Madhya Pradesh Quiz: भय नहीं, भ्रम नहीं, पूरा विश्वास, विरासत के साथ विकास पर आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज के 24 में से 22 विजेताओं को ई स्कूटी, 1 को लैपटॉप तथा अन्य एक को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी प्रदान करते हुए सीएम मोहन यादव ने सम्मानित किया.  इस अवसर पर  चैतन्य टेक्नो स्कूल के 28 मेधावी विद्यार्थियों का NASA Space Settlement Contest में चयन एवं कराटे चैंपियनशिप में 4 विजेताओं का भी सम्मान किया गया.

अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की साइंस सिटी में तारामंडल का सभी बच्चों को अवलोकन करना चाहिए, जहां अंतरिक्ष विज्ञान के संबंध में रोचक ढंग से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं.

गौरव का पल

इसके पहले मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्री राम तिवारी ने बताया कि यह गौरव का पल है जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व  में राज्य विरासत को संरक्षित करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है. स्वभाव, सुशासन और दायित्व बोध के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने विकास के दो सफल वर्ष पूर्ण किए हैं. परंपरा, धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के सम्मान के साथ संस्कृति को केंद्र में रखकर प्रदेश निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है. अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज़ इसी दृष्टि का सशक्त माध्यम बना, जो युवाओं को हमारी सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और विकास यात्रा से जोड़ता है.

यह भी पढ़ें- 20 लाख की लागत से अब्दुल नईम बना रहा था स्कूल, अनुमति नहीं होने के नाम पर चला दिया गया बुलडोजर

बेटियों और बेटों के सम्मान

 इस आयोजन ने ज्ञान, उत्तरदायित्व और सहभागिता को प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि प्रदेश के विभिन्न आयु वर्ग, हर समुदाय, दूरस्थ अंचलों से अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज में लाखों लोगों ने भागीदारी की. आज मौका आया है उन तमाम युवाओं, छात्र-छात्राओं, बेटियों और बेटों के सम्मान का जिन्होंने अपने ज्ञान से मध्यप्रदेश में निरंतर हो रहे विकास को पहचाना.

ये हुए पुरस्कृत

दिव्यांग श्रेणी में लैपटॉप
1. नरेन्द्र कुमार, इंदौर महिला एवं पुरुष श्रेणी में ई स्कूटी
2. दीपशिखा जाटव, नर्मदापुरम
3. अंजली जैन, भोपाल
4. सलोनी व्यास, विदिशा
5. दीपिका यादव, देवास
6. पारूल खरे, भोपाल
7. रोमिका चौरसिया, छतरपुर
8. पलक पासी, सागर
9. ज्योति जायसवाल, शुजालपुर
10. आंचल तिवारी, अनूपपुर
11. पीहू स्वामी, बालाघाट
12. कीन्स अहिरवार, बीना
13. आशीष मरकाम, मंडला
14. संदीप बादल, राजगढ़
15. सचिन मीणा, शाजापुर
16. प्रमोद देशमुख, बैतूल
17. अमन उपाध्याय, इंदौर
18. सुभाष पाटीदार, शाजापुर
19. जलज वर्मा, मंदसौर
20. नवीन केवट, जबलपुर
21. देवेन्द्र सिंह, ग्वालियर
22. राहुल शर्मा, उज्जैन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com