विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2023

Astro Tips: सूरज डूबने के बाद इन 5 कामों को करने से घर में आती है दरिद्रता, जानिए यहां

सूर्यास्त के बाद पेड़ों को कभी नहीं छूना चाहिए, सूरज ढलने के बाद पेड़,फूल, पत्तियाँ छूना नहीं चाहिए. कहा जाता है शाम के बाद देवता सो जाते हैं यदि संध्या के समय पेड़ छूते हैं तो ये अशुभ माना जाता है.

Astro Tips: सूरज डूबने के बाद इन 5 कामों को करने से घर में आती है दरिद्रता, जानिए यहां

Astro Tips: हिन्दू धार्मिक मान्यताओं (Hindu Rituals) के अनुसार समय का बहुत अधिक महत्व है. हम अक्सर देखते हैं कि हमारे बड़े बुजुर्ग हमें समझाते हैं कि कौन से काम को किस समय में करना चाहिए, नहीं तो इसका असर हमारे जीवन में भी प्रत्यक्ष रूप से पड़ता है. वहीं ज्योतिष (Astrologer) भी इसे लेकर कई प्रकार की बातें बताते हैं. भारतीय ज्योतिष (Astrology) परंपरा के अनुसार, सूर्यास्त के बाद इन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

1. शाम के समय न करें इन चीजों का दान

भारतीय परंपरा में दान का विशेष महत्व बताया गया है. दान को लेकर अलग-अलग बातें भी हमें सुनने को मिलती है. कहा जाता है कि सूर्यास्त होने के बाद कभी भी खट्टी चीज़ों का दान नहीं करना चाहिए. जैसे- दही, अचार, नमक इत्यादि. ऐसा करने से लक्ष्मीजी नाराज़ हो जाती है और घर की बरकत रुक जाती है.

यह भी पढ़ें : खाने की थाली में इसलिए नहीं परोसी जाती 3 रोटियां, जानिए तीसरे अंक के पीछे का राज़?

2. सूर्यास्त के समय नहीं सोना चाहिए

सूर्यास्त के बाद कभी भी सोना नहीं चाहिए. कहा जाता है कि शाम को दीपक जलाने के तुरंत बाद सोना अशुभ होता है. हम बुज़ुर्गों को भी यह कहते हुए सुनते हैं कि शाम को सोना अच्छा नहीं माना जाता है. कहते हैं कि शाम के वक़्त देवी लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती है और यदि उस समय कोई सोया हुआ मिलता है तो लक्ष्मी जी नाराज़ होकर लौट जाती है.

3. नाखून नहीं काटना चाहिए

सूर्यास्त के बाद या सूर्यास्त के समय कभी भी बाल या नाख़ून नहीं काटना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता आती है और शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है.

4. झाड़ू न लगाएं

सूर्यास्त के बाद घर की साफ़ सफ़ाई नहीं करना चाहिए. सूरज ढलने के बाद घर में झाड़ू लगाना बेहद अशुभ माना जाता है कहा जाता है ऐसा करने से लक्ष्मी माता नाराज़ हो जाती है.

5. पेड़ छूना अशुभ 

सूर्यास्त के बाद पेड़ों को कभी नहीं छूना चाहिए, सूरज ढलने के बाद पेड़,फूल, पत्तियाँ छूना नहीं चाहिए. कहा जाता है शाम के बाद देवता सो जाते हैं यदि संध्या के समय पेड़ छूते हैं तो ये अशुभ माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष व लोक मान्यताओं पर आधारित है. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए NDTV किसी भी प्रकार की पुष्टि या दावा नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें : Vastu Tips : अगर घर में रखी हैं ये 7 चीजें तो बढ़ सकती हैं आपकी परेशानी, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com