विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2023

'ऑपरेशन प्रहार' के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार

चंदन नगर के थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने कहा कि अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है.

'ऑपरेशन प्रहार' के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने ड्रग्स लाने की बात कबूल की है

'ऑपरेशन प्रहार' के तहत इंदौर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में इंदौर के चंदन नगर थाना पुलिस ने 15 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी यूसुफ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें- जबलपुर : कक्षा में उल्टी और पेशाब करने वाला शराबी शिक्षक हुआ सस्पेंड, डीईओ ने जारी किया आदेश

राजस्थान के डग से ड्रग्स लाने वाले आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में ठिकाना बताते हुए अपना जुर्म कबूल किया है. थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी युसूफ नशे का आदि है और नशे का व्यापार भी करता है. पकड़े गए आरोपी को लेकर पुलिस का यह भी कहना है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने ड्रग्स लाने की बात कबूल की है.

bmflmo2o

पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कस रही शिकंजा

चंदन नगर पुलिस पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करके उसका रिमांड मांगेगी और इस बात का पता लगाएगी कि आरोपी अब तक कितना ड्रग्स लेकर आया है और कहां-कहां उसने इसे बेचा है.

2tfgvsj

पूछताछ में आरोपी ने ड्रग्स लाने की बात कबूल की है

ये भी पढ़ें- गौरेला: मधुमक्खियों के हमले में पांच साल के बच्चे की मौत,आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ हादसा

चंदन नगर के थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने कहा, ''अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है और इस कार्रवाई में पुलिस के सूचना तंत्र का अहम किरदार भी नजर आ रहा है. चंदन पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपों में भी मुखबिर द्वारा ही सूचना देने पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com