विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2024

Pushpa 2 Movie : हैदराबाद पुलिस की पूछताछ के बाद क्या बोले Allu Arjun ? कहा- पूरी मदद करेंगे

Allu Arjun : हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी... और उसका बच्चा घायल हो गया था. इस मामले में एक्टर से अभी भी पूछताछ जारी है. 

Pushpa 2 Movie : हैदराबाद पुलिस की पूछताछ के बाद क्या बोले Allu Arjun ? कहा- पूरी मदद करेंगे
Pushpa 2 Movie : हैदराबाद पुलिस की पूछताछ के बाद क्या बोले Allu Arjun ? कहा- पूरी मदद करेंगे

Pushpa 2 Movie : हैदराबाद पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन से मंगलवार को साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की. बता दें कि 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई घटना के बाद अल्लू अर्जुन से अभी भी पूछताछ जारी है. जहां एक महिला की मौत और उसके बेटे के घायल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था. दरअसल, पुलिस ने अभिनेता को सोमवार को नोटिस जारी कर मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया. अल्लू अर्जुन सुबह 11 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे. उनके साथ उनके वकील और परिवार के सदस्य भी थे. DCP सेंट्रल जोन अक्षांश यादव ने जांच टीम का नेतृत्व किया. इस टीम में एसीपी एल. रमेश कुमार और इंस्पेक्टर राजू नाइक भी शामिल थे. अभिनेता से उनके वकील की मौजूदगी में सवाल-जवाब किए गए.

क्या बोले एक्टर ?

अल्लू अर्जुन ने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे. पुलिस ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो उन्हें दोबारा बुलाया जा सकता है.

क्या है मामला ?

4 दिसंबर को संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. इस मामले में थिएटर प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया. इसके बाद अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. हालांकि, तेलंगाना हाई कोर्ट ने उसी दिन उन्हें चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी.

ये भी पढ़ें : 

Allu Arjun Arrested : क्यों गिरफ्तार हुए पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन? जानें पूरा मामला

अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की जेल ! 4 दिसंबर के हादसे के बाद कोर्ट ने दिया आदेश

Allu Arjun News : अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत, जेल नहीं जाएगा Pushpa 

जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जमानत के बावजूद क्यों जेल में काटी पूरी रात? देखें तस्वीरें

रजनीकांत की बेटी से लेकर हार्दिक पंड्या के रिश्तों में आई खटास, 2024 में किसका हुआ तलाक ?

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस आयुक्त CV आनंद ने कहा कि मामले में अगला कदम कानूनी सलाह लेने के बाद तय किया जाएगा. पुलिस ने भगदड़ की CCTV फुटेज भी जारी की है. वहीं, इस मामले में अल्लू अर्जुन ने दोबारा पेश होने और सहयोग का आश्वासन दिया है. मामला अब भी जांच के दायरे में है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com