विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2023

पहली बार इस खास रेड कार्पेट पर चलेंगी भूमि पेडनेकर, शेयर की एक्साइटमेंट

भूमि पेडनेकर ने बताया कि उनके साथ यह पहली बार है जब वह डाइवर्स ऑडियंस के साथ बैठकर अपनी फिल्म देखने वाली हैं.

पहली बार इस खास रेड कार्पेट पर चलेंगी भूमि पेडनेकर, शेयर की एक्साइटमेंट
भूमि पेडनेकर
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बेहद एक्साइटेड हैं क्योंकि उनकी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का  ग्रैंड वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है. यह फिल्म टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 (टीआईएफएफ) में दिखाई जाएगी. भूमि ने कहा, "यह टीआईएफएफ में मेरा पहला मौका है. मैं खुश हूं कि मैं एक ऐसी फिल्म के साथ वहां जा रही हूं जो मेरे दिल के बहुत करीब है. 'थैंक्यू फॉर कमिंग' को और खास ये बात बनाती है कि इसे इस गाला प्रीमियर के लिए चुना गया. हमारी फिल्म प्रेस्टीजियस रॉय थॉम्पसन हॉल में दिखाई जाएगी".

भूमि पेडनेकर 'थैंक यू फॉर कमिंग' में लीड रोल में हैं. इनके अलावा इस फिल्म में डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रद्युम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगिकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया, करण कुंद्रा और अनिल कपूर भी हैं.

भूमि ने आगे कहा, "ऑफीशियली सिलेक्ट होने और यहां प्रिव्यू होने को लेकर मैं बेहद एक्साइटेड हूं क्योंकि ये मेरे लिए पहला एक्सपीरियंस है. मैंने इतने बड़े और डाइवर्स ऑडियंस के साथ अपनी फिल्म देखने का एक्सपीरियंस कभी नहीं किया. उस रेड कार्पेट पर अपने सभी कोस्टार्स के साथ चलना मेरे लिए यादगार पल होगा."

भूमि ने आगे कहा, "एक इंडियन एक्टर के तौर पर मुझे गर्व महसूस होता है कि मैं इस प्रेस्टीजियस इवेंट में अपने देश को रिप्रेजेंट करूंगी. 'थैंक यू फॉर कमिंग' उन युवा लड़कियों की अनबाउंडेड स्पिरिट का जश्न मनाती है जो प्यार की तलाश में हैं और कैसे वे अपनी जिंदगी में वो आजादी चाहती हैं कि वे चुन सकें कि अपनी जिंदगी से क्या चाहिए."

'थैंक यू फॉर कमिंग' 15 सितंबर को टीआईएफएफ में अपने शानदार वर्ल्ड प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है. करण बुलानी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com