विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2025

अमेरिकी राजदूत ने सीएम साय से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

US Ambassador meets Chhattisgarh CM: भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने राज्य में रक्षा, लॉजिस्टिक्स और आईटी क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की. 

अमेरिकी राजदूत ने सीएम साय से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

US Ambassador meets Chhattisgarh CM: भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने राज्य में रक्षा, लॉजिस्टिक्स और आईटी क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की. 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री और अमेरिकी राजदूत ने बैठक के दौरान राज्य में निवेश को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक पहलुओं और आर्थिक संभावनाओं पर गहन चर्चा की. बयान में कहा गया है, "साय ने उन्हें राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों और नई औद्योगिक नीति के शुभारंभ के साथ निवेशकों के लिए बनाए गए अनुकूल माहौल के बारे में बताया. सीएम ने बताया कि छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए खुला है और हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है." 

क्या बोले गार्सेटी? 

गार्सेटी ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन में अधिशेष राज्य है और ऊर्जा, रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. विज्ञप्ति में शीर्ष राजनयिक के हवाले से कहा गया है, "हम छत्तीसगढ़ में विभिन्न अमेरिकी कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे, जो वैश्विक निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य बन सकता है." 

क्या बोले साय? 

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने गार्सेटी को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अपने दृष्टिकोण से अवगत कराया. छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा का प्रचुर भंडार है, जिसमें अनेक दुर्लभ धातुएं भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र नक्सलवाद के खतरे का सामना कर रहा है, जो अब तक एक बड़ी चुनौती थी. 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शांति स्थापित करने और आदिवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. बयान में कहा गया है कि बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और पी दयानंद के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- अलविदा मुकेश...निकली अंतिम यात्रा, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री केदार, बोले- बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com