विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में होली पर 128 करोड़ की शराब बिकी, रायपुर के शराब‍ियों ने क‍ितने करोड़ की दारू पीकर तोड़ा रिकॉर्ड

Chhattisgarh Liquor Sale: होली से पहले छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया. 3 मार्च को पूरे प्रदेश में 128 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जबकि रायपुर में अकेले करीब 58 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज हुई.

छत्तीसगढ़ में होली पर 128 करोड़ की शराब बिकी, रायपुर के शराब‍ियों ने क‍ितने करोड़ की दारू पीकर तोड़ा रिकॉर्ड
Chhattisgarh Liquor Sales Break Record Before Holi 2026, Rs 128 Crore Sold In A Single Day
Ai Generated Image

Chhattisgarh Liquor Sale: होली 2026 के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. 3 मार्च को पूरे राज्य में एक ही दिन में करीब 128 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई, जिसे अब तक की सबसे बड़ी एकदिवसीय बिक्री माना जा रहा है.

आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, त्योहार के कारण बाजार में शराब की मांग अचानक काफी बढ़ गई. सामान्य दिनों में जहां प्रदेश में औसतन लगभग 40 करोड़ रुपये प्रतिदिन की शराब बिक्री होती है, वहीं होली के मौके पर यह आंकड़ा कई गुना बढ़ गया.

रायपुर में सबसे ज्यादा बिक्री

राजधानी रायपुर में शराब की बिक्री सबसे अधिक रही. जानकारी के मुताबिक, 3 मार्च को अकेले रायपुर में ही करीब 58 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई. त्योहार के उत्साह के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने शराब की खरीदारी की, जिसके चलते यह आंकड़ा सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहा.

त्योहारों में बढ़ जाती है शराब की मांग

आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि होली, दिवाली और नए साल जैसे बड़े त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री में आम दिनों की तुलना में काफी वृद्धि देखी जाती है. इस बार भी होली से पहले लोगों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी की, जिससे बिक्री के आंकड़े रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए.

दुकानों को खोलने का लिया गया फैसला

इस बार होली के अवसर पर राज्य सरकार के आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों को खुला रखने का फैसला लिया था. इसी वजह से लोगों को आसानी से शराब उपलब्ध हो सकी और बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close