विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2024

शहीद जवान नितेश एक्का का पार्थिव शरीर पहुंचा जशपुर, पैतृक गांव में किया जाएगा अंतिम संस्कार, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Jashpur News: नारायणपुर के ओरछा में नक्सलियों से लोहा लेते शहीद हुए थे जवान नितेश एक्का. नारायणपुर मुठभेड़ में शनिवार को कुल 8 नक्सली मारे गए थे. इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि 2 जवान घायल हो गए थे,

शहीद जवान नितेश एक्का का पार्थिव शरीर पहुंचा जशपुर, पैतृक गांव में किया जाएगा अंतिम संस्कार, सीएम ने दी श्रद्धांजलि
Jashpur News: नारायणपुर के ओरछा में नक्सलियों से लोहा लेते शहीद हुए थे जवान नितेश एक्का

Chhattisgarh: जशपुर (Jashur) के पुलिस लाईन के हैलीपेड पर शहीद जवान का पार्थिव शरीर को लाया गया. इसके बाद शहीद जवान की शहीद शौर्य यात्रा जशपुर जिला मुख्यालय में निकाली गई. इस यात्रा में शामिल हुए लोगों ने नम आंखों से शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी. शौर्य शहीद यात्रा के बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पोरतेंगा भेजा जाएगा. इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर गृहग्राम जशपुर के लिए किया रवाना किया. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नक्सल हमले में शहीद जवान नीतेश एक्का को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि भी दी.

शनिवार को शहीद हुआ था जवान

नारायणपुर के ओरछा में नक्सलियों से लोहा लेते शहीद हुए थे जवान नितेश एक्का. नारायणपुर मुठभेड़ में शनिवार को कुल 8 नक्सली मारे गए थे. इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि 2 जवान घायल हो गए थे, जिनका उपचार चल रहा है. घायल जवान कैलाश के पेट में गोली लगी थी. उन्होंने घायल जवानों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है, साथ ही कहा कि, जल्द बस्तर में शांति अवश्य मिलेगी.

140 से ज्यादा नक्सली हुए हैं ढेर

आपको बता दें पिछले 5 महीने तक में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 140 से अधिक नक्सली मारे जा चुके थे. 10 मई को बीजापुर जिले में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे. 30 अप्रैल को नारायणपुर व कांकेर जिले की सीमा पर मुठभेड़ में 3 महिला सहित 10 नक्सली मारे गए. वहीं, 16 अप्रैल को कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था. छत्तीसगढ़ सरकार के लिए ये एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें Indian Railways: ट्रेन के कोच में धूल, डस्ट और जंग... अनदेखी के चलते कबाड़ हो रहा स्टेशन यार्ड में लगे ये 5 ट्रेन

ये भी पढ़ें Chhattisgarh: जर्जर स्कूल भवनों में जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं छात्र, जानिए जमीनी हकीकत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com