विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2024

छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 57 कर्मचारी बर्खास्त, ब्लैक लिस्टेट भी हुए 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है.  इसमें लिप्त पाए जाने वाले 57 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है ?

छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 57 कर्मचारी बर्खास्त, ब्लैक लिस्टेट भी हुए 

Over-Rating of liquor case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब की ओवर रेटिंग पर बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में 57 कर्मचारियों को बर्खास्त करते हुए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है. ये कार्रवाई रायपुर जिले की अलग-अलग मदिरा दुकानों में हुई है. इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मंच गया है. 

ये है मामला

दरअसल जिले की मदिरा दुकानों में ओवररेटिंग की शिकायत लगातार मिल रही थी. शिकायत के बाद कलेक्टर गौरव कुमार सिंह (IAS Dr.Gaurav Singh) ने आबकारी विभाग के अफसरों को  सख्त निर्देश दिए. कलेक्टर के निर्देश के बाद  जिला स्तर पर अलग-अलग टीम गठित कर समस्त देशी और विदेशी मदिरा दुकान में जांच के लिए भेजा गया. टीम ने जांच की तो खुद अफसरों के ही होश उड़ गए. ऐसे में अलग-अलग शराब दुकानों के 57 कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की गाज गिरा दी गई. प्रशासन की इस कार्रवाई की प्रदेश में सराहना भी हो रही है. 

रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि जांच के लिए टीम का गठन किया गया था. मदिरा मूल्य सत्यपान हेतु, छदमक्रेता के माध्यम से अलग-अलग ब्रांड की खरीदी करवाई गई. जिन दुकानों में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय किया जाना पाया गया, उन दुकानों के संबंधित विक्रय कर्ता को तत्काल सेवा से पृथक  कर ब्लैकलिस्ट किया गया.

जिले में संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में अधिक दर  पर मदिरा विक्रय के  कुल 57 प्रकरण कायम कर कर्मचारियों को सेवा से अलग कर दिया गया है. 

इन पर हुई कार्रवाई 

कम्पोजिट टण्डवा के मिथलेश यदु, शान्तनु कुमार रात्रे, ठाकुर सिंह राय, विदेशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड के दिलीप कुमार सिन्हा, कम्पोजिट नेवरा के योगेश्वर चतुर्वेदी, अजय कुमार लहरी, संतराम पात्रे, हेमंत कुमार कोसले;विदेशी मदिरा दुकान व्यास तालाब के पोषण साहू,गंगाधर खरे, विदेशी मदिरा दुकान मेटल पार्क के भूषण निषाद,  विदेशी मदिरा दुकान कुर्रा  तमराज महिपाल हैं.

विदेशी मदिरा दुकान लालपुर के आयुष जायसवाल, भावेश भारती, विदेशी मदिरा दुकान लाभाण्डी के भांग चन्द्र धृतलहरे, देशी मदिरा अभनपुर- भुवन लाल बांधे, विदेशी मदिरा दुकान अभनपुर के योगेश कुमार को बर्खास्त किया गया है.

इनकी भी गई नौकरी

कम्पोजिट मदिरा दुकान उरला के संजय कंमार पाटिल,अविनाश कंदरा, देशी मदिरा दुकान खरोरा के विनोद कश्यप,लोकेश टंण्डन, लाकेश कुमार निर्मलकर,सूरज बांधे, विदेशी मदिरा दुकान खरोरा के सूरज विश्वास, विदेशी मदिरा दुकान पंडरी के टिकेन्द्र डिंडोरे, विदेशी मदिरा दुकान शंकर नगर (कचना) के अशोक कुमार कौशिक, सागर टंडन, अशोक कुमार कौशिक, विदेशी मदिरा दुकान खमतराई के छत्र प्रकाश माथुर.

करण दास घृतलहरे, विदेशी मदिरा दुकान नवापारा के नोहर दास, वेकंटेश तिवारी, कम्पोजिट मदिरा दुकान भाठागांव के अजय सेन, अजय कश्यप,दुर्गेश सिन्हा अल्ताफ खान, देशी मदिरा दुकान नवापारा के सूरज सोनवानी, गोवर्धन सुरेन्द्र, कम्पोजिट मदिरा दुकान ट्रांसर्पोट नगर खमतराई के लोकेश्वर साहू पर भी कार्रवाई हुई है.

ये भी पढ़ें MP फिर शर्मसार!  महिला से फुटपाथ पर रेप, लोग बनाते रहे Video, Viral होते ही ये एक्शन

ये नाम भी 

विदेशी मदिरा दुकान भनपुरी पंकज टण्ड, विदेशी मदिरा दुकान (कम्पोजिट) राजेन्द्र नगर- रंजीत कुमार गुप्ता, प्रीमियम विदेशी मदिरा पचपेड़ी नाका- दुर्गेश पटेल, विदेशी मदिरा दुकान भाठागांव- शैलेन्द्र वर्मन; देशी मदिरा दुकान (डुण्डा) डूमरतराई- रमेश निजाद,रगगर कुमार दाम्टे, अभिषेक बर्मन, वोमेश राय, गिरिजाशंकर गिल्ये, हरेन्द्र साव;विदेशी मदिरा दुकान डूमरतराई- मनीष निषाद, तुषार कुमार, विदेशी मदिरा दुकान सद्दू मदन बाग़, सतेंद्र सिंह, राहुल बंजारे, शत्रुहन त्रिपाठी, ऋषभ चेलक , घनाराम साहू को भी शासन द्वारा निर्धारित विक्रय दर से अधिक दर पर मदिरा विक्रय करते हुए पाए जाने पर  छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.  इन सभी को बर्खास्त कर ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई. साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए निरंतर गश्त एवं दुकान की सघनता से जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें MP: कोरेक्स के नेटवर्क में नप गया राज्यमंत्री का जीजा! मिला 6 करोड़ के ट्रांजेक्शन का लेखा-जोखा और भी बहुत कुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com