विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन, श्रीजगन्नाथ मंदिर में करेंगी दर्शन

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान व आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में हिस्सा लेंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन, श्रीजगन्नाथ मंदिर में करेंगी दर्शन

Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu) दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) पहुंची हैं. राष्ट्रपति का शनिवार, 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में दूसरा दिन हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह 9 बजे भगवान जगन्नाथ मंदिर (Lord Jagannath Temple) दर्शन करने जाएगी. इसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान व आयुष विश्वविद्यालय नवा रायपुर के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी.

भिलाई जाएगी राष्ट्रपति

दरअसल, भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मु एयरपोर्ट जाएंगी, जहां से हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगी. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भिलाई आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

दीक्षांत समारोह शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु भिलाई से हेलीकॉप्टर से 12.55 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और मुख्यमंत्री निवास कार्यालय सेक्टर-24 नवा रायपुर जाएंगी, जहां सम्मान भोज में शामिल होंगी. इसके बाद 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस व आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी. वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी.

आईआईटी के 8 टॉपर्स को गोल्ड मेडल से किया जाएगा सम्मानित 

आयुष यूनिवर्सिटी के यूजी और पीजी के 25 स्टूडेंट्स को 33 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे. सबसे ज्यादा 3 गोल्ड रायपुर मेडिकल कॉलेज की शबा फिरदौस को मिलेगा. इस दौरान 6 छात्रों को एमसीएच की उपाधि दी जाएगी. यूजी के 5725 और पीजी के 606 स्टूडेंट्स को उपाधि दी जाएगी.

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

ये भी पढ़े: रतन टाटा की 10, 000 करोड़ की प्रॉपर्टी किसे मिलेगी ? जानिए 'उसूलों' वाली अनोखी वसीयत में क्या है? 

ये भी पढ़े: 'केवल भय फैलाने...' दिग्विजय सिंह की नसीहत पर शिवराज के बेटे का पलटवार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
CG: दावा- इस अभियान ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड! किरण बोले- ये दिवाली सदस्यता वाली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन, श्रीजगन्नाथ मंदिर में करेंगी दर्शन
Koria Crime Fake notice SP 8 districts trap wife Police Arrest onspiracy excise sub-inspector
Next Article
CG: पत्नी को फंसाने 8 जिलों के SP को फर्जी नोटिस! सब इंस्पेक्टर की साजिश का ऐसे हुआ पर्दाफाश 
Close