भोपाल के हबीबगंज की गलियों में एक प्रेम कहानी हमेशा के लिए खामोश हो गई. 7 महीने पहले जिस रिश्ते की शुरुआत मोहब्बत से हुई थी, उसका अंत बेहद दर्दनाक रहा. दरअसल, जिस प्रेमिका को पत्नी बनाने के लिए प्रेमी ने घरवालों से लड़ाई लड़ी, पत्नी बनते ही रिश्ते ऐसे बिगड़े कि इसकी कीमत पति को जान देकर चुकानी पड़ी.
तस्वीर में नजर आ रहा यह नविवाहित जोड़ा कितना खुश नजर आ रहा है. शादी के बाद दोनों ऐसे सोशल मीडिया रील बनाते थे कि विकास और उसकी पत्नी को मानो दुनिया की सारी खुशियां मिल गई हो. उनकी मोहब्बत जीत गई और दोनों प्रेमी-प्रेमिका से पति पत्नी बन गए, लेकिन इस रिश्ते का खौफनाक अंत सुनकर हर कोई हैरान है.
घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
विकास हिरवे अपने जिस घर में 7 महीने पहले दुल्हन लेकर आया था, आज उसी घर के आंगन से उसकी अर्थी उठी. विकास ने पत्नी से कहासुनी के बाद एक होटल में अपनी जान दे दी. जाते-जाते वो एक वीडियो छोड़ गया, जिसमें उसने इस खौफनाक कदम के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है. उसने मौत से पहले जो वीडियो बनाई, उसमें वह बहुत रोता हुआ दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें- नारी को कैसे मिलेगी ताकत? MP में महिला PCS अधिकारी ने फील्ड वर्क छोड़ा, मंत्री के भाई ने कहा था- जिंदा दफना...
वहीं, इस घटना के बाद विकास के घरवालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस बहू को वो लेकर आए हैं. वही उनके बेटे की मौत की वजह बन जाएगी. वहीं, इस पूरे मामले पर शाहपुरा पुलिस के जांच अधिकारी हरीश भोज का कहना है कि घटना और वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज कर लिया है. विकास की पत्नी फिलहाल घर बंद करके अपने रिश्तेदारों के साथ कहीं चली गई है. पुलिस बयान के लिए उसकी तलाश कर रही है.
यह भी पढ़ें- 6 दिन की बच्ची को करोड़पति दंपती ने 1 लाख में खरीदा, 2 साल बाद सड़क किनारे फेंका, मानव तस्करी से जुड़ा नेटवर्क