विज्ञापन

Gwalior: सिंधिया के स्वागत में अफरा तफरी, कार्यकर्ताओं के पैरों तले दब गई मासूम बच्ची; पिता बोले- 'वो रोती-चिल्लाती...'

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पहुंचते ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर स्वागत के बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान धक्का मुक्की और अफरा तफरी का माहौल बन गया, जिसके चलते एक बच्ची भीड़ में गिर गई और वो दब गई.

Gwalior: सिंधिया के स्वागत में अफरा तफरी, कार्यकर्ताओं के पैरों तले दब गई मासूम बच्ची; पिता बोले- 'वो रोती-चिल्लाती...'

Gwalior Railway Station: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) शुक्रवार रात मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) पहुंचे. उनके स्वागत के दौरान ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जुटने से अफरा तफरी मच गई. भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन नाकाम रहा और भीड़ में एक मासूम बच्ची दब गई. वो रोती-चिल्लाती रही, लेकिन समर्थक स्वागत में लगे रहे. हालांकि मासूम के पिता ने किसी तरह से अपनी बेटी को बचाया. अफरा तफरी का माहौल भारी भीड़ जुटने के कारण हुआ है. 

रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं की उमड़ पड़ी भीड़

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर पहुंचते ही रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. स्वागत के दौरान धक्का मुक्की और अफरा तफरी का माहौल बन गया. इसी दौरान भीड़ में फंसी एक बच्ची नीचे गिर गई और कुचल गई. स्वागतकर्ताओं के पैरों के नीचे बच्ची का पैर दब गया. वो चिल्लाती रही. घटना के बाद भी समर्थक स्वागत में लगे रहे. वहीं मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सका.

मासूम बच्ची के पिता ने क्या कहा?

घायल बच्ची के पिता ने बताया कि कल रात मेरी बच्ची नेता जी के स्वागत में उमड़ी भीड़ की धक्का-मुक्की मे दब गई. न पुलिस वालों ने बचाया, न रेलवे कर्मचारियों ने. मेरी बच्ची दब गई... बड़ी मुश्किल से मैंने उसकी बचाई. ना आरपीएफ है, न कोई और बचाने वाला. इतनी छोटी बच्ची थीं कि दबने से उसका कुछ भी हो सकता था. यह चिंतजनक बात है. बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चार दिवसीय ग्वालियर-चंबल संभाग दौरे पर हैं. 

ये भी पढ़ें: Fake Robbery: पहले दीवार में लगाई सेंध, फिर अलमारी से गहनों को गायब किया... सोने के जेवर के लिए बहू ने रची डकैती की झूठी कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close