विज्ञापन

CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ की नगर निकायों में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव, जानें कहां हुआ कितने प्रतिशत मतदान

Nagariya Nikay Chunav Chhattisgarh: 10 नगर निगम में 79 महापौर प्रत्याशियों का फैसला EVM में कैद हो गया. 49 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और पार्षदों के लिए भी वोट डाले गए. 112 नगर पंचायत की जनता ने भी अपनी स्थानीय सरकार के लिए वोट डाले.

CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ की नगर निकायों में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव, जानें कहां हुआ कितने प्रतिशत मतदान

Nagariya Nikay Panchayat Election: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नगरीय निकाय चुनाव (Municipal Election) के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ. इस दौरान प्रदेश भर की 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 112 नगर पंचायतों समेत 171 नगरीय निकायों में जनता ने अपना प्रतिनिधि चुनने के मतदान किया है. इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता ने ईवीएम में बंद कर दिया है. अब 15 फरवरी को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चला है कि कहां किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा और किसे पांच वर्ष और इंतजार करना पड़ेगा.

गरियाबंद जिले में सबसे ज्यादा 84.65%  मतदान

गरियाबंद में सबसे ज्यादा 84.65%  मतदान हुआ. इसके बाद बस्तार संभाग के कांकेर में  81.13% मतदान हुआ. वहीं, कांडा गांव में 72.30 प्रतिशत, महासमुंद में 70.48%, जशपुरनगर में 71.40 प्रतिशत,  दुर्ग में 67.96 प्रतिशत, राजनांदगांव में 75.82% , धमतरी जिले में   76.10% मतदान हुआ.  

गरियाबंद जिला में ऐसा रहा मतदान

  • गरियाबंद – 82.28%
  • राजिम – 84.53%
  • फिंगेश्वर – 86.08%
  • छुरा – 79.06%
  • कोपरा – 88.87%
  • देवभोग – 88.69%

कांकेर 81.13% हुआ मतदान

  • 1. नगरपालिका परिषद कांकेर 80.49%
  • 2. नगर पंचायत चारामा 88.42%
  • 3. नगर पंचायत भानुप्रतापपुर 78.32%
  • 4. नगर पंचायत अंतागढ़ 81.18%
  • 5. नगर पंचायत पखांजूर 77.92%

कोंडागांव ऐसा रहा मतदान

  • कोंडागांव पालिका में  72.30 प्रतिशत
  • फरसगांव नगर पंचायत में 85.81 प्रतिशत
  • केशकाल नगर पंचायत में 76.31 प्रतिशत

दुर्ग में 67.96 प्रतिशत हुआ मतदान

  • नगर पालिक निगम दुर्ग : 63.78 प्रतिशत
  • नगर पालिक निगम भिलाई :- 56.93 प्रतिशत
  • नगर पालिक निगम रिसाली :- 69.03 प्रतिशत
  • नगर पालिक निगम भिलाई, चरोदा :- 76.77 प्रतिशत
  • नगर पालिका परिषद, कुम्हारी :- 78.32 प्रतिशत
  • नगर पालिका परिषद, अहिवारा :- 75.49 प्रतिशत
  • नगर पालिका परिषद, अमलेश्वर :- 79.90 प्रतिशत
  • नगर पंचायत, पाटन :- 87.34 प्रतिशत
  • नगर पंचायत, उतई :- 85.81 प्रतिशत
  • नगर पंचायत, धमधा :- 83.33 प्रतिशत

महासमुंद में 70.48 % मतदान हुआ

  • नगरपालिका महासमुंद मे 66.69 %
  • नगरपालिका बागबाहरा मे 75.00%
  • नगरपालिका सरायपाली मे 71.18 %
  • नगरपंचायत तुमगांव मे 81.85 %
  • नगरपंचायत पिथौरा मे 80.29%
  • नगरपंचायत बसना मे 64.34.% मतदान हुआ.

जशपुरनगर 71.40 प्रतिशत हुआ मतदान

1. जशपुरनगर- 59.03 प्रतिशत
2. कुनकुरी- 76.50 प्रतिशत
3. बगीचा- 78.81 प्रतिशत
4. पत्थलगांव - 74.04 प्रतिशत
5. कोतबा- 89.32 प्रतिशत

राजनांदगांव में 75.82% मतदान हुआ

1. राजनांदगांव - 74.12%
2. डोंगरगढ़ - 77.85%
3. डोंगरगांव - 81.31%
4. छुरिया - 93.13%
5. लाल बहादुर नगर- 90.64%
 

एमसीबी में 69.27% मतदान हुआ

  • नगर पालिका निगम चिरमिरी - 66.82 प्रतिशत
  • नगर पालिका मनेंद्रगढ़ - 68.90 प्रतिशत
  • नगर पंचायत झगराखाण्ड - 83.60 प्रतिशत
  • नगर पंचायत खोंगापानी - 69.15 प्रतिशत
  • नगर पंचायत नई लेदरी - 79.04 प्रतिशत
  • नगर पंचायत जनकपुर - 76.13 प्रतिशत

सूरजपुर 65.32% हुआ मतदान

नगरपालिका सूरजपुर    72.18
नगर पंचायत विश्रामपुर  63.54
नगर पंचायत जरही        61.42
नगर पंचायत भटगांव     53.43
नगर पंचायत प्रतापपुर    76.07

दरअसल, छत्तीसगढ़ में शहरी सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा. सुबह 8:00 बजे से वोटिंग शुरू शुरू हुई. हालांकि, कई मतदान केंद्रों पर उससे पहले ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग चुकी थी. सुबह आठ बजे से शाम 5:00 तक हुई इस वोटिंग में दिनभर मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ती रही. इस दौरान एक साल की बच्ची को गोद में लिए महिला से लेकर 80 साल की बुजुर्ग महिला भी मतदान केंद्र पर देखी गई.

प्रशासनिक लापरवाही भी दिखी

नगरी निकाय चुनाव में मतदाताओं का तो काफी उत्साह दिखा, लेकिन कई जगह पर प्रशासनिक लापरवाहियां भी सामने आईं. कई केंद्रों पर ईवीएम में खराबी तो कुछ जगहों पर मतदाताओं को गलत मतदान केंद्र की पर्ची देने जैसा मामला सामने आया. दुर्ग में गलत मतदान केंद्र की पर्ची देने का मामला सामने आया. इसके अलावा, अलग-अलग जगहों से ईवीएम खराब होने के मामले भी सामने आए.

स्थानीय  सरकार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता ने अपना फैसला EVM में लॉक कर दिया है. जनता को किसके वादे पसंद आए और किनके वादों पर घर भरोसा करते हुए उसने अपने लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकारी का उपयोग किया है.इसका फैसला 15 फरवरी को चुनाव परिणाम के साथ ही सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों के लिए मतदान संपन्न, EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत; जानिए कब आएगा रिजल्ट


 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close