विज्ञापन
This Article is From May 01, 2025

सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के बीच नक्सलियों ने मचाया तांडव, JCB को आग के हवाले कर मुंशी को मारी गोली 

Naxalites Murderd Munshi: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे एक जेसीबी मशीन को आग लगाते हुए, सड़क बनाने वाले कम्पनी के मुंशी की हत्या की कर दी है. 

सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के बीच नक्सलियों ने मचाया तांडव, JCB को आग के हवाले कर मुंशी को मारी गोली 

Naxalites created havoc: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर चल रहे सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के बीच नक्सलियों ने जमकर तांडव मचाया है. दो राज्यों के बॉर्डर पर जेसीबी को आग के हवाले कर दिया है वहीं यहां काम में लगे एक मुंशी की भी गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है. 

ऐसे दिया घटना को अंजाम

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर सीमा से लगे झारखंड में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. यहां सामरी पाठ सीमा से लगे झारखंड के ओरसा पाठ में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंज़ाम दिया है.नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया, इतना ही नहीं एक मुंशी अयुब अंसारी की भी हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि यहां बलरामपुर से झारखंड की सीमा तक करोड़ों रुपये की लागत से सड़क निर्माण का काम चल रहा है.

इस बीच आज गुरुवार को बड़ी संख्या में नक्सली पहुंच गए. यहां सड़क निर्माण के काम में लगे पोकलेन और जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. जबकि काम में लगे मुंशी को गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक, जानें कौन था ये मोस्ट वांटेड Naxalite?

बॉर्डर पर हाई अलर्ट

इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के बॉर्डर एरिया को हाई अलर्ट पर रखा गया है. यहां छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है. पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं. इस घटना के बाद इस इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दरअसल छत्तीसगढ़ में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ एक्शन मोड में है. लगातार कार्रवाई चल रही है. कर्रेगुट्टा के पहाड़ पर नक्सलियों को घेर लिया है. इस बड़े ऑपरेशन के बीच बौखलाए नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर  इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 

ये भी पढ़ें टॉप नक्सली कैडर्स के लिए सेफ जोन है कर्रेगुट्टा का इलाका, यहीं चल रहा है देश का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com