विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2024

Raipur में बीच बाजार प्रेमी ने युवती पर किया जानलेवा हमला, खुद का भी हाथ काट तालाब में कूदा

Crime: आरोपियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब चाकूबाजी खुलेआम हो रही है. इसी तरह का ताजा मामला रायपुर से भी सामने आया है. रायपुर में बीच सड़क युवती को चाकू मार दिया गया.

Raipur में बीच बाजार प्रेमी ने युवती पर किया जानलेवा हमला, खुद का भी हाथ काट तालाब में कूदा
चाकूबाजी का आरोपी तालाब में कूद गया

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में चाकूबाजी (Knife Stabbing) की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है. यहां की राजधानी रायपुर (Raipur) में बीते दो दिनों में सरेआम चाकूबाजी की दो घटनाएं घट चुकी है. ताजा मामला सोमवार दोपहर में सामने आया. तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव के सामने एक मोमोज शॉप में काम करने वाली युवती को चाकू मार दिया गया. युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद आरोपी वहां के एक तालाब में कूद गया. 

तालाब में कूद गया आरोपी

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद सामने तालाब में जाकर कूद गया, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से रेस्क्यू किया. हालांकि, घटना के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ सकी है. लेकिन, अंदेशा जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. 

ये भी पढ़ें :- Chhattisgarh: आदिवासी युवक हत्याकांड में राजनीति हुई तेज, उग्र आंदोलन की दी गई चेतावनी

इस वजह से मारा चाकू

मरीन ड्राइव के सामने मोमोज मैजिक नामक रेस्टोरेंट में काम करने वाली पीड़िता को इसी संस्थान में पूर्व में काम करने वाले परिचित लोकेश्वर तारक ने प्रेम प्रसंग के कारण चाकू मार दिया. इसके बाद पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. साथ ही, आरोपी द्वारा अपने हाथ को भी उसी धारदार हथियार से स्वयं काट लिया गया और तेलीबांधा तालाब में वह कूद गया. इसके बाद उसे थाना स्टाफ, आसपास के नागरिक और एसडीआरएफ की टीम द्वारा बोट से रेस्क्यू किया गया.

बार में हुई थी चाकूबाजी

सोमवार से पहले, रायपुर के डांस बार में भी चाकूबाजी की घटना का मामला सामने आया था. तेलीबांधा थाना क्षेत्र के कैफे में शनिवार की रात एक विवाद ने इतना अधिक तूल पकड़ लिया कि गुस्से में आकर एक शख्‍स ने चाकू निकालकर दुसरे पर हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें :- Crime: नकली पुलिस बन कर अवैध वसूली कर रहे थे कोयला कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी, ऐसे हुआ 'गुनाहों' का खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com